शूटिंग के दौरान मस्ती करते हुए फातिमा ने शेयर की तस्वीरें

6/22/2017 4:11:20 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में गीता फोगट के रोल को निभाने वाली फातिमा सना शेख इन दिनों चर्चा में है।

फातिमा इन दिनों माल्टा में अपनी अपकमिंग फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग कर रही हैं। इसके साथ ही फातिमा खूब मस्ती भी कर रही हैं।

मस्ती के दौरान की कुछ फोटोज फातिमा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

फातिमा इन फोटोज में बेहद हॉट नजर आ रही है। इन फोटोज में उन्होंने ब्लू कलर की एक ड्रैस पहनी है जिसमें वह बेहद सुंदर लग रही हैं।

बता दें कि इस फिल्म में फातिमा के साथ आमिर खान और अमिताभ बच्चन भी हैं।

यह फिल्म विजय कृष्ण आचार्य द्वारा निर्देशित है, जिन्हें ‘धूम’ फ्रैंचाइजी के लिए जाना जाता है।

ये फिल्म 2018 में दीवाली पर रिलीज होगी। कुछ ही दिनों पहले फातिमा ने एक फोटोशूट कराया था जिसमें वो बहुत ही हॉट और ग्लैमरस नज़र आ रही थी।