जब व्हीलचेर पर बैठ नेशनल अवॉर्ड लेने पहुंची थीं सुरेखा सीकरी, हाॅल में गूंजने लगी तालियों की गड़गड़ाहट

7/16/2021 12:50:08 PM


मुंबई: पॉपुलर टीवी शो 'बालिका वधू' से दादी सा के किरदार के जरिए घर-घर में फेमस हुईं सुरेखा सीकरी का निधन हो गया है। 75 साल की उम्र में हार्ट अटैक के चलते वह दुनिया को अलविदा कह गई। दिवंगत एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी ने अपने आखिरी दिनों तक सिनेमा और अभिनय को भगवान की तरह पूजा  हालांकि लंबे समय से बीमार होने की वजह से उन्होंने फिल्मी नगरी से दूरी बना ली।

PunjabKesari

सुरेखा आखिरी बार आयुष्मान खुराना की फिल्म बधाई हो में नजर आईं थी। 'बधाई हो' के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। फिल्म की रिलीज के बाद उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ, जिसके बाद अपना पुरस्कार लेने के लिए सुरेखा सीकरी व्हीलचेयर में पहुंची थीं। जब वह व्हीलचेयर पर अवॉर्ड लेने पहुंचीं तो उन्हें सम्मान देने के लिए लोगों ने खड़े होकर और तालियों की गड़गड़हाट के साथ उनका स्वागत किया था।

PunjabKesari

इतना ही नहीं ये तालियां तब तक बजती रहीं जब तक उन्होंने अवॉर्ड अपने हाथों में नहीं ले लिया था। अवॉर्ड मिलने के बाद सुरेखा ने कहा था-'मैं दिल से बहुत खुश हूं और यह खुशी दोस्तों और परिवारवालों के साथ मिलकर बाटूंगीं।'

PunjabKesari

3 बार जीता बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 

सुरेखा सीकरी ने अपने करियर की शुरुआत सन 1978 में फिल्म 'किस्सा कुर्सी का' से की थी। इस फिल्म में उन्होंने मीरा की भूमिका निभाई थी। सुरेखा सीकरी ने अपने पूरे फिल्मी करियर में सिर्फ 29 फिल्में ही क।

PunjabKesari

उनकी फिल्मों में लिटिल बुद्धा, नजर, नसीम, सरफरोश, दिल्लगी, तुमसा नहीं देखा जैसी फिल्में शामिल हैं। उन्हें 3 बार बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।  ये फिल्में तमस (1988), मम्मो (1995) और बधाई हो (2018) थी।

PunjabKesari

दादी सा बन जीता दिल 

सुरेखा सीकरी के सबसे ज्यादा फेम बालिका वधू से ही मिला था। इस सीरीयल में सुरेखा ने दादी का किरदार निभाया था। 'बालिका वधु' में सुरेखा सिकरी ने दादी सा (कल्याणी देवी धर्मवीर सिंह) का किरदार निभाया जिसमें उन्हें खूब पसंद किया गया। ये सीरियल 2008 से 2016 तक ऑन एयर रहा।

PunjabKesari

आर्थिक तंगी से जूझी 

कई सालों तक बी-टाउन का हिस्सा रहीं सुरेखा सीकरी की जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया था जब वो आर्थिक तंगी से जूझी थी। सुरेखा सीकरी सितंबर 2020 में ब्रेन स्ट्रोक की शिकार हुई थीं। उस वक्त उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी। उस दौरान उन्होंने अपने इलाज के लिए आर्थिक मदद भी मांगी थीं। साल 2018 में सुरेखा सीकरी को पहला ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसकी वजह से वो पैरालाइज्ड हो गई थीं। वह शूटिंग के दौरान ही गिर पड़ी थीं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News