साल में 100 करोड़ कमाने वाले सुनील शेट्टी के पिता कभी धोते थे होटल में जूठी प्लेटें

9/18/2017 2:19:07 AM

मुंबईः बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले सुनील शेट्टी का कारोबार इतना बड़ा है कि वो हर साल लगभग 100 करोड़ रुपए की कमाई करते हैं। उनके पास किसी चीज की कमी नहीं है, ये कहना गलत नहीं होगा। लेकिन उनके पास हमेशा से ये सब नहीं था।

 

बता दें बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने करीब 110 फिल्मों में काम किया है और हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘जेंटलमैन’ में वह कर्नल की भूमिका में नजर आए थे। सुनील शेट्टी उन चुंनिदा सुपरस्टार्स में से हैं, जिनका कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं था। लेकिन क्या आप जानते हैं सुनील शेट्टी के पिता कभी होटल में काम करते थे, जहां उन्हें प्लेट तक धोनी पड़ती थी? नहीं जानते तो कोई बात नहीं चलिए आज हम बताते हैं आखिर सुनील शेट्टी का बचपन किन हालातों में बिता था।

 

एक इंटरव्यू में सुनील ने बताया था कि कभी उनके पिता रेस्त्रां में प्लेट साफ किया करते थे। 2013 में अपने नए डेकोरेशन शोरूम को लॉन्च करते समय उन्होंने कहा था कि यह वही जगह है जहां मेरे पिता वीरप्पा शेट्टी काम किया करते थे। सुनील शेट्टी ने बताया था कि उनके पिता ने 9 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। लंबे स्ट्रगल के बाद 1943 में सुनील के पिता ने एक पूरी बिल्डिंग खरीद ली थी जो कि वर्ली के फोर सीजन होटल के बगल में है।