Throwback Story:एक्स की याद में रात रात भर रोती थी शहनाज, बाॅयफ्रेंड की शादी के बाद बुरी तरह टूट गई थी सिंगर

6/13/2020 10:44:43 AM

मुंबई: 'बिग बॉस 13'को खत्म हुए चाहे 3 महीने हो गए हैं लेकिन इसके कंटेस्टेंट आज भी चर्चा में रहते हैं। इस सीजन में मॉस्ट फेवरेट कंटेस्टेंट शहनाज गिल थी। हमारी चुलबुली और सबसे क्यूट शहनाज गिल जिसकी बातों के दिवाने उनके फैंस ही नही बल्कि सलमान भी थे। इस शो मे शहनाज को सबसे ज्यादा प्यार मिला।इतना ही नही उनके और सिद्धार्थ के नाम का #Sidnazz आज भी फेमस है।

इसमें कोई दोहराए नहीं कि इस शो में अगर हमारे होठों पर किसी ने हंसीं लाई तो वो शहनाज थी। लेकिन ऐसा अक्सर कहा जाता है कि जो इंसान दूसरों को हंसाता है वो अंदर से बेहद अकेला और टूटा हुआ होता है। कुछ ऐसी ही लाइफ थी शहनाज की, शहनाज और हिमांशी की कंट्रोवर्सी सब जानते है लेकिन इसके अलावा एक और वजह थी जिस के कारण पंजाब की कैटरीना रातों को जाग जाग कर रोती थी।

शहनाज के रोने का कारण था उनकी लाइफ से किसी ऐसे का चले जाना जो उनके दिल के बेहद करीब था। शहनाज ने एक वीडियो में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बताया कि उसका ब्रेकअप क्यों और कैसे हुआ। शहनाज ने बताया कि उनका बाॅयफ्रेंड एक बड़ा बिजनेसमैन था। उनका प्यार का रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़ा। शहनाज ने कहा-पहले तो वे अच्छे दोस्त थे, लेकिन फिर वो शहनाज की इतनी केयर करने लगा कि शहनाज उन्हें पसंद करने लगीं और उसके बाद दोनों ने एक दूसरे को करीब 2 साल तक डेट किया, लेकिन फिर बाद में दोनों अलग हो गए।

शहनाज ने खुलासा किया कि उनका बॉयफ्रेंड नशे का आदि हो गया था हालाकि शहनाज ने उसे रोकने की भी कोशिश की लेकिन वो था... की नहीं माना, इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। शहनाज ने बताया कि फनके लिए ये समय मुश्किलों भरा था क्योंकि जिसके बिना वो एक पल नहीं रह सकती थी वो ही उसे छोड़कर चला गया और इस कारण उसकी हेल्थ पर भी असर पड़ने लगा। शहनाज का कोई दिन ऐसा नही जाता जब वो रोया नही करती। असल में तो शहनाज तब टूट गई जब उसे पता चला कि उसके एक्स की किसी और से शादी हो गई है।

 काम की बात करें तो सिद्धार्थ और शहनाज बिग बाॅस से निकलने के बाद दर्शन रावल के साॅन्ग भुला दूंगा में नजर आए थे। साॅन्ग में दोनों की जबरदस्त बाॅन्डिंग देखने को मिली थी। सिद्धार्थ और शहनाज के इस साॅन्ग को काफी पसंद किया। इसके अलावा शहनाज जस्सी गिल के साथ साॅन्ग कह गई साॅरी में भी नजर आईं हैं। 

 

 

Smita Sharma