आलिया से पहले इस इंसान की थी रणबीर की जिंदगी में खास जगह! पापा ऋषि ने जताई थी दोनों के शादी कर लेने की ख्वाहिश
5/9/2020 10:52:06 AM
मुंबई: बॉलीवुड के क्यूट और एडोरबेल कपल्स में से एक हैं एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट को अक्सर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। वहीं रणबीर के पिता और एक्टर ऋषि कपूर के निधन से लेकर उनके चौथे और अस्थि-विसर्जन के दौरान आलिया जिस तरह से रणबीर और उनकी मम्मी नीतू कपूर का सहारा बनी रहीं, ये सभी ने देखा। वह इस दुख की घड़ी में हर समय रणबीर के साथ कंधा से कंधा मिला कर खड़ी रहीं।
उन्होंने एकअच्छी दोस्त की तरह रिद्धिमा की भी हिम्मत बढ़ाई। आलिया ने दिखा दिया है कि उनमें कपूर खानदान की बहू बनने की सारी खूबियां हैं। ऐसे में आपको याद दिला दें कि कुछ वक्त पहले ऋषि कपूर ने एक ट्वीट कर रणबीर को शादी की सलाह तो दी लेकिन वो आलिया नहीं थीं।
दरअसल साल 2018 में ऋषि कपूर ने रणबीर और अयान मुखर्जी की एक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी साथ में बैठे हुए दिख रहे हैं और कैमरे की ओर देख रहे हैं। तस्वीर के साथ ऋषि कपूर ने लिखा था-'बेस्ट फ्रेंड्स, कैसा रहे अगर तुम दोनों अब शादी कर लो।' हालांकि ऋषि कपूर का ये ट्वीट मजाकिया था।
Best friends!How about you both getting married now? High time! pic.twitter.com/DnWEmN8nI7
— Rishi Kapoor (@chintskap) June 30, 2018
बता दें कि आलिया की ही तरह रणबीर के दिल के बेहद करीब है। हर सुख-दुख में उसने रणबीर का साथ दिया है, सहारा दिया है। वो शख्स कोई और नहीं डायरेक्टर अयान मुखर्जी हैं।
आयान रणबीर के बेस्ट फ्रेंड हैं। दोनों ने फिल्म वेकअप सिद्ध में साथ काम किया था। इसके अलावा फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी अयान निर्देशित कर रहे हैं।
ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हो गया था। जिससे दुनियाभर में मौजूद उनके लाखों चाहने वालों का दिल टूट गया। बता दें कि करीब डेढ़ साल तक वो कैंसर से लड़ते रहे थे।