कभी पांच बच्चों की मां बनना चाहती थीं रेखा, आज इनमें बसती हैं एवरग्रीन ब्यूटी की जान

6/11/2021 3:19:56 PM

मुंबई:  बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। रेखा की एक्टिंग और अधाएं दोनों ही फैंस को दीवाना करती है। रेखा ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में की हैं और इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। आज भी रेखा 66 की उम्र पार करने के बाद भी लाखों दिलों की धड़कन हैं। रेखा जब भी किसी इवेंट में जाती हैं तो वह लाइलाइट चुरा लेती हैं। रेखा इंडस्ट्री की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने  प्रोफेशनल लाइफ में खूब नाम कमाया है, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा कॉन्ट्रोवर्सी से घिरी रही।

 रेखा ने दो असफल शादियों का दर्द भी झेला है और उनका  नाम कई स्टार्स के साथ जुड़ा व दो असफल शादियों का दर्द भी झेला है लेकिन फिर भी एक्ट्रेस आज अकेली अपनी जिंदगी जीने के लिए मजबूर हैं। एक वक्त था जब रेखा भी एक परिवार चाहती थी। रेखा की लाइफ हमेशा से ही मिस्ट्री से भरी रही है। उनकी निजी जिंदगी की कहानी लोगों के लिए किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही।

पांच बच्चों की मां बनना चाहती थी रेखा 

भले ही रेखा ने अपने कई राज को किताब के पन्नों में बंद कर रखा है,लेकिन समय-समय पर वह खुद ही अपनी इस किताब के किसी न किसी पन्ने का राज खोल देती हैं। सिमी गरेवाल के शो में रेखा ने अपनी जिंदगी के कुछ राज से पर्दा हटाया था। उन्होंने अपनी कुछ इच्छाएं बताई थी। सिमी गरेवाल के शो  में  रेखा ने बताया था कि वो आजादी की जिंदगी जीतीं हैं और उन पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं है। हालांकि उनकी एक ख्वाहिश थी कि उनके कम से कम पांच बच्चे हों लेकिन उनकी ये इच्छा अधूरी रह गई। हालांकि इस बात का उन्हें गम नहीं है।  टॉक शो में रेखा से पूछा था कि आपको बच्चे ज्यादा प्यारे लगते हैं या डॉग्स तो रेखा ने कहा था कि उन्हें डॉग्स प्यारे लगते हैं। रेखा के पास एक डाॅग था जिसका नाम पिसी था  लेकिन अब वो इस दुनिया में नहीं है। रेखा उसे बहुत प्यार करती थी और हमेशा उसे अपने साथ रखती थी ।


पिसी के जाने के बाद लिया एक डाॅग गोद

वही पिसी के जाने के बाद रेखा ने एक और डॉग को गोद लिया। ये डॉग भी रेखा के काफी करीब है और हमेशा उनके साथ रहता है। रेखा कही बाहर भी जाती है तो अपने डॉगी को भी साथ लेकर जाती है।

 

वहीं जब एक बार लंदन जाने के लिए एक फ्लाइट में उनकी डॉगी को इजाजत नहीं मिली तो रेखा काफी नाराज हो गईं थी। बाद में एयरपोर्ट से उनकी दोस्त और सेक्रेटरी को डॉग वापस ले जाना पड़ा था। डॉग के अलावा रेखा के पास एक बिल्ली भी है और इसके साथ भी रेखा को वक्त बिताना बहुत अच्छा लगता है।

आपको बता दें एक्ट्रेस रेखा ने बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी। 4 मार्च 1990 में को रेखा ने मुकेश अग्रवाल संग सात फेरे ले लिए थे। लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों के बीच तनाव शुरू हो गया। जिसके बाद 2 अक्टूबर 1990 को रेखा के पिता मुकेश अग्रवाल अपने फार्म हाउस पर मृत पाए गए थे। बताया जाता है कि वह काफी डिप्रेशन में थे। जिसकी वजह से उन्होंने खुद को फांसी लगा ली थी लेकिन इसके बाद रेखा को ही उनके पति के हत्यारा कहा जाने लगा।

इसके बाद रेखा का नाम अमिताभ बच्चन से जुड़ा। रेखा और अमिताभ बच्चन की लव स्टोरी भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी फेमस है। सालों बाद भी रेखा और अमिताभ से जुड़े कई अनसुने किस्से सुनने को मिलते हैं। 

 

Content Writer

Smita Sharma