वीडियो वायरल:आलिया के लाइव सेशन में दिख गए शर्टलेस रणबीर! फिर शुरू हुई कमेंटबाजी

5/21/2021 1:08:43 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अक्सर एक्टर रणबीर कपूर संग रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में रहती हैं। रणबीर कपूर के साथ उनके रिश्ते जगजाहिर हैं। अक्सर दोनों एक साथ नजर आते हैं।

फैंस भी इस जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। इस बीच आलिया के एक लाइव सेशन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसपर फैंस मजे ले रहे हैं। दरअसल, लाइव सेशन के दौरान फैंस ने रणबीर कपूर को खोज लिया और मजेदार कमेंट किए।

 आलिया बातचीत के दौरान प्रकृति और जंतुओं पर चर्चा कर रही हैं। एक्ट्रेस जब बोल रही होती हैं तो उनके पीछे शीशे में एक शख्स शर्टलेस टहलता नजर आता है, जिसकी परछाई शीशे पर पड़ती है। हल्की सी झलक देखने के बाद अब सोशल मीडिया पर लोग उन्हें रणबीर कपूर बता रहे हैं।

 

 

लाॅकडाउन में साथ रह रहे हैं रणबीर-आलिया

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार रणबीर और आलिया लॉकडाउन में एक साथ ही रह रहे थे। रणबीर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके कुछ दिन बाद आलिया का भी कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया था। कोरोना निगेटिव होने के बाद दोनों छुट्टियां मनाने मालदीव भी गए थे। यहां से दोनों ने काफी तस्वीरें शेयर की थीं।


काम की बात करें तो आलिया और रणबीर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में एक साथ नजर आएंगे।। इसका निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। फिल्म में इनके अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन,मौनी राॅय, डिंपल कपाड़िया हैं। इसके अलावा आलिया 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'RRR' जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगी।  वहीं रणबीर जल्द ही श्रद्धा कपूर संग स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RanLia_Eternity🎱 (@ranlia_eternity)

 

Content Writer

Smita Sharma