Throwback Picture: जब राम ने रावण को किया था सम्मानित, एक ही मंच पर दिखे अरुण-सुनील संग अरविंद

4/13/2020 1:25:57 PM

मुंबई: कोरोना वायरस की वजह से देश में लाॅकडाउन किया गया। वहीं लाॅकडाउन के दौरान लोगों का इंटरटेरमेंट करने और दर्शकों की मांग पर  रामायण और महाभारत का प्रसारण फिर से शुरू हो गया है। रामानंद सागर की रामायण चाहे आई तो जरूर आज से तीन दशक पहले थी,लेकिन उसकी लोकप्रियता जितनी तब थी उतनी ही अभी भी देखने को मिल रही है।

90 के दशक में रामायण को भक्तिभाव से देखा जाता था पर अब जब रामायण ने एक बार फिर से दस्तक दी है तो लोग अब इसे बड़े ध्यान से देख रहे हैं। इसके चलते जो स्टार्स कई सालों से गुमशुदगी की जिंदगी गुजार रहे थे, उन्हें फिर लाइमलाइट में आने का मौका मिल गया है।

इसी कड़ी में रामायण में लक्ष्मण का रोल प्ले करने वाले सुनील लहरी ने एक ट्वीट कर अपनी स्टारकास्ट के साथ पुरानी याद ताजा की है। उन्होंने उस दिन को याद किया है जब उन्होंने अरुण गोविल ने रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का सम्मान किया था।

सुनील लहरी ने ट्वीट कर लिखा-'पुरानी याद ताजा कर रहा हूं जब मैंने अरुण जी, सरिता जी और होमी दस्तूर के साथ मिलकर अरविंद भाई का सम्मान किया था। उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्में की हैं और रामायण में रावण का रोल भी अदा किया है।

बता दें कि अरविंद त्रिवेदी ने रामानंद सागर की रामायण में रावण का किरदार निभाया था। उन्होंने ऐसी शिद्दत से रावण के किरदार को निभाया था कि लोगों के मन में रावण के रूप में हमेशा के लिए वही बस गए। रामानंद की रामाय के बाद भी कई सारी   रामायण बनी, रावण के किरदार निभाने वाले भी आए, लेकिन जैसी लोकप्रियता अरविंद त्रिवेदी को मिली, वैसी किसी दूसरे को नहीं मिली।

वहीं दोबारा रामायण का प्रसारण होने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग इसके जुड़े कलाकारों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर लिखते हैं- ऐसा लगता है मानो रामायण के सभी कलाकार वास्तव में रामायण के लिए ही बने हैं। आजतक कितने ही रामायण देखे मगर रामानंद सागर की प्रस्तुति में जो बात है वो अद्भुत है।
 

Smita Sharma