ऐश्वर्या-अभिषेक की शादी वाले दिन जाह्नवी कपूर ने किया था खूब हंगामा, ''प्रतीक्षा'' के बाहर कलाई काट की आत्महत्या की कोशिश

9/17/2022 10:54:23 AM

मुंबई: बॉलीवुड की फिल्में ही नहीं बल्कि बी-टाउन के स्टार्स की लाइफ में भी भरपूर ड्रामा देखने को मिलता है। इसी तरह के ड्रामे की गवाही स्टार्स की पर्सनल लाइफ और अफेयर्स से जुड़ी खबरें देती हैं जो अक्सर सुर्खियों में छाई रहती है। ऐसी ही एक खबर 15 साल पहले भी आई थी। ये खबर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी का है।  यह उस समय की बात है जब अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या की शादी के दौरान जाह्नवी कपूर ने हंगामा मचा दिया था।

जाह्नवी ने कपल की शादी वाले दिन मीडिया के सामने खूब बवाल किया था। जी हां, इसके चलते जूनियर बच्चन और ऐश्वर्या की शादी की खुशियों के साथ कई सारे सवाल भी खड़े हो गए थे। वैसे अगर आप सोच रहे हैं कि हम श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी की बात कर रहे हैं तो ऐसा कुछ नहीं है। दरअसल, हम 2005 से 2007 के बीच में मॉडल और डांसर रही जाह्नवी कपूर की बात कर रहे हैं। 

कहा जाता है साल 2005 में उन्होंने अभिषेक की फिल्म दस के एक गाने दस बहाने में बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम किया था। इसी के साथ ही जाह्नवी ने  ये दावा किया था कि वे 2 साल से अभिषेक को डेट कर रही हैं और दोनों की शादी हो चुकी है।

 

उस समय साल 2007 में जब  अभिषेक बच्चन के घर 'प्रतीक्षा' में शादी की शहनाई बज रही थीं। उस दौरान बैकग्राउंड डांसर रही जाह्नवी कपूर ने अभिषेक की पहली पत्नी होने का दावा किया था। केवल इतना ही नहीं लाइमलाइट पाने के लिए जाह्नवी ने अभिषेक के घर के सामने अपनी कलाई काट कर आत्महत्या करने की भी कोशिश की थी।

ये खबर ने कुछ ही समय में लाइमलाइट में आ गई थीं।  जाह्नवी ने मीडिया के सामने अपने और अभिषेक की प्रेमकहानी बताते हुए कहा था- वे दोनों लगभग 2 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे, दोनों की रोज जूहू में ही मुलाकात भी होती थी। केवल इतना ही नहीं उन्होंने यह तक कह दिया कि अभिषेक ने उनकी मांग में सिंदूर भरा है और दोनों 2006 में जान्हवी के दोस्तों के सामने शादी के बंधन में बंध गए थे।

जब इस बात को साबित करने के लिए सबूत मांगे गए तो उन्होंने यह कहते हुए बात को टाल दिया और कहा- जब आप किसी से प्यार करते हैंतो आपको किसी सबूत की जरूरत नहीं होती है।  जाह्नवी ने अभिषेक के खिलाफ जुहू पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराने की भी कोशिश की थी लेकिन सबूत के अभाव में पुलिस ने इसे दर्ज नहीं किया।  अभिषेक की गिरफ्तारी की बजाय पुलिस ने उन्हें ही आत्महत्या की कोशिश के केस में अरेस्ट कर लिया था। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 10 हजार रुपए की मुचलके पर जमानत दी थी।

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने 20 अप्रैल 2007 को शादी रचाई  थी। वहीं साल 2011 में कपल के घर नन्हीं परी की किलकारी गूंजी। कपल ने अपनी लाडली का नाम आराध्या बच्चन रखा है। 

Content Writer

Smita Sharma