Adorable:''जब सब कुछ बहुत अद्भुत था और जीवन बहुत सरल'' शहनाज ने कही दिल छू जाने वाली बात, बचपन की तस्वीर पर खूब लुटाया प्यार

3/4/2022 11:59:04 AM

मुंबई: 'बिग बाॅस 13' फेम शहनाज गिल अब पंजाब की कैटरीना से 'हिंदुस्तान की शहनाज गिल' बन चुकी हैं। शहनाज करोड़ों लोगों के दिलों में बसती हैं। यही वजह है कि उनके हर कदम पर  फैंस की नजर होती है।  

शहनाज के हर कदम पर फैंस की नजर होती है। इतना ही नहीं आए दिन उनके नाम का कोई ना कोई ट्रेंड ट्विटर पर छाया रहता है। हाल हीमें शहनाज ने ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर शेयर की।

ये तस्वीर शहनाज के बचपन की है जिसमें वह  बेहद क्यूट दिख रही हैं। बचपन की इस तस्वीर में शहनाज ने डेनिम ड्रेस पहनी है। बॉबी हेयरकट पर हेयर बैंड लगाया है। वो कैमरे के सामने देखकर क्यूट अंदाज में पोज दे रही हैं।

इस तस्वीर को शेयर कर शहनाज ने लिखा-'जब सब कुछ बहुत अद्भुत था और जीवन बहुत सरल था!!"

शहनाज गिल के इस पोस्ट पर फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक फैन ने लिखा-'मेरी मम्मी हमशा 1 साइज बड़े कपड़े पहनाती थी। आपकी तस्वीर देख के लगता की परमिंदर आंटी भी वही थी बचत के मामले में।' 

एक ने लिखा-'वैसे कुल्लू की मोटी ....एक बात बताओ ....ये ट्विनिंग का प्रोग्राम क्या दोनों बचपन से ही सेटिंग कर लिए थे क्या... कितना प्यारा लग रहे हो दोनों ....सच में गॉड गिफ्टेड खूबसूरत आत्माएं दोनों हैं।'

शहनाज गिल पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में काफी पॉप्युलर थीं, लेकिन रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' उनके लिए टर्निंग प्वॉइंट रहा। इस शो में उनका चुलबुला अंदाज और कॉमेडी, ऑडियंस को पसंद आया। सिद्धार्थ शुक्ला संग क्यूट नोंकझोंक ने फैंस को उनका दीवाना बना दिया। दोनों को 'सिडनाज' नाम मिला। लेकिन 2 सितंबर 2021 को सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज बुरी तरह टूट गईं।

 सिद्धार्थ की मौत के बाद शहनाज ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। कुछ महीने बाद वो धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर ऐक्टिव तो हुईं, लेकिन अभी भी कम से कम ही पोस्ट करती हैं, लेकिन उनके लिए लोगों की दीवानगी ऐसी है कि वो कुछ भी शेयर करती हैं, वो देखते ही देखते वायरल हो जाता है। 

Content Writer

Smita Sharma