''जब डाॅक्टर ने कहा था वे इस दुनिया में नहीं आ सकती'' जुड़वां बेटियों के बर्थडे पर इमोशनल हुईं नीरू बाजवा-''मेरी योद्धा राजकुमारियों हैप्पी सेकेंड बर्थडे''

1/26/2022 1:22:11 PM

मुंबई: मां बनने का सुख सबसे बेहतरीन होता है। जब कोई औरत प्रेग्नेंट होती हैं तो उसकी मातृत्व यात्रा उसी क्षण शुरू हो जाती है।उसके अंदर चीजें बदलने लगती हैं और वह केवल अपने बच्चे को देखने के लिए नौ महीने तक इंतजार करती है। हालांकि कुछ माताओं के लिए उनकी दुनिया तब टूट जाती है जब वह सुनती हैं 'आपका बच्चा नहीं बच सकता है।'

PunjabKesari

एक्ट्रेस नीरू बाजवा भी अपने जुड़वां बच्चियों के साथ गर्भवती होने पर इस दौर से गुजर चुकी हैं। अपनी बच्चियों के दूसरे जन्मदिन पर नीरू ने उस पल को याद किया जब डॉक्टरों ने उनके साथ भयानक खबर शेयर की थी। एक्ट्रेस ने बताया कि तब वह किस स्थिति से गुजरी थी। 

PunjabKesari


नीरू बाजवा 22 फरवरी 2020 को दूसरी बार मां बनीं थी। उन्होंने 2 जुड़वां बेटियों को जन्म दिया जिसका नाम अकीरा और आलिया है। वबीं अब ये दोनों बच्चियां 2 साल की हो गईं हैं। 24 जनवरी 2022 को नीरू ने अपने इंस्टा हैंडल से अपनी जुड़वां बेटियों अकीरा और आलिया के दूसरे बर्थडे की तस्वीरें शेयर की।

PunjabKesari

इन-हाउस पार्टी की तस्वीरें शेयर कर उन्होंने इमोशनल पोस्ट शेयर किया। उन्होंने याद किया कि कैसे दो साल पहले उनके डॉक्टर ने उनसे कहा था कि, उनकी जुड़वां बच्चियां नहीं बच सकती हैं और अब वे दोनों अपना दूसरा जन्मदिन मना रही हैं।

PunjabKesari

उन्होंने लिखा- 'मुझे याद है कि दो साल पहले डॉक्टर ने मुझसे कहा था 'वे इस दुनिया में नहीं आ सकती हैं। मुझे एक सेकेंड के लिए भी विश्वास नहीं हुआ था। मेरी योद्धा राजकुमारियों, आप मां के सौभाग्य की आकर्षण हैं। आई लव यू। हैप्पी सेकेंड बर्थडे आलिया और अकीरा। मैं आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने का वादा करती हूं। मैं गलतियां कर सकती हूं, लेकिन मैं हमेशा आपकी पीठ थपथपाऊंगी।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neeru Bajwa (@neerubajwa)

नीरू बाजवा 2015 में भारतीय-कनाडाई व्यवसायी हैरी जवांधा के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। शादी के कुछ समय बाद कपल ने अपनी पहली संतान का स्वागत किया। नीरू ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया जिसका अनन्या कौर जवांधा हैं। वहीं 22 फरवरी 2020 को नीरू बाजवा के घर 2 बच्चियों की किलकारी गूंजी। 
 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News