जब 15 साल की रेखा को हीरो विश्वजीत ने 5 मिनट तक जबरन किया था किस,बोल्ड सीन कर रोने लगीं थी एक्ट्रेस

10/10/2020 9:04:11 AM

मुंबई: 'एवरग्रीन ब्यूटी' रेखा आज यानि 10 अक्तूबर को  66वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। 90 के दशकों की मशहूर एक्ट्रेस रेखा ने अपनी फिल्मों में अपने दमदार किरदार से लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है। आज भी रेखा के फैंस उनकी एक झलक देखने को लिए बर्कार रहते हैं।  उनकी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव रही। फिल्म इंडस्ट्री में रेखा को 54 साल हो चुके हैं लेकिन उनका सफर कभी आसान नहीं रहा।

इंडस्ट्री में रेखा ने 11 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट  कदम रखा था। इसके बाद वह 15 साल की उम्र में फिल्म ‘अंजाना सफर’ में भी दिखी थीं। इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा आज भी मशहूर है।  इस दौरान फिल्म के सेट पर एक ऐसी घटना हुई जिसने रेखा को अंदर से झंझोड़ कर रख दिया था। फिल्म के सेट पर घटित इस घटना का जिक्र उनकी बायोग्राफी रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी में भी किया गया है।

यासेर उस्मान की लिखी इस किताब में बताया गया है कि साल 1969 में आई 'अंजाना सफर' की शूटिंग मुंबई के महबूब स्टूडियो में चल रही थी। राजा नवाथे डायरेक्टर और सिनेमेटोग्राफर थे। एक दिन फिल्म के हीरो बिश्वजीत और हीरोइन रेखा पर एक रोमांटिक सीन फिल्माया जाना था।

सीन की शूटिंग से पहले इसे लेकर सारी स्ट्रेटजी बना ली गई। जैसे ही डायरेक्टर ने 'एक्शन' कहा- बिश्वजीत ने रेखा को बाहों में भरा और उन्हें किस करने लगे। बिश्वजीत का ये रूप देख रेखा सन्न रह गईं। उन्हें सीन में इस किस के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई थी। कैमरा चलता रहा, ना डायरेक्टर ने कट कहा और ना ही बिश्वजीत रुके। लगातार 5 मिनट तक वह रेखा को किस करते रहे। यूनिट मेंबर्स यह देखकर सीटियां बजा रहे थे। रेखा की आंखें बंद थीं और उनमें आंसू भरे हुए थे।

इस घटना के बारे में बिश्वजीत ने बाद में कहा था- यह डायरेक्टर का आइडिया था। उनकी कोई गलती नहीं थी क्योंकि वह तो डायरेक्टर के निर्देशों का पालन कर रहे थे। यह एन्जॉयमेंट के लिए नहीं था, बल्कि सीन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था। रेखा इस सीन के बाद खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही थीं और बेहद गुस्सा भी थीं। इस घटना ने उन्हें बेहद डरा दिया था।

बता दें कि 66 की रेखा आज भी अपने लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। रेखा जिस भी फंक्शन का हिस्सा बनती हैं सारी लाइमलाइट चुरा लेती हैं। उन्होंने हमेशा की तरह अपनी मनमोहक अदाओं से सबको दीवाना बना दिया। हमेशा अपने कंफर्ट और स्टाइल के हिसाब से आउटफिट का चुनाव करती हैं। 


वर्कफ्रंट पर, रेखा को आखिरी बार2014 में रिलीज हुई फिल्म सुपर नानी में देखा गया था। इसके अलावा उन्होंने 'शमिताभ' और 'यमला पगला दीवाना-फिर से' में स्पेशल अपीयरंस दी थी।

Smita Sharma