जब ''अस्थमा'' से जूझ रही प्रियंका की सिगरेट पीते की तस्वीरों ने मचाया था बवाल, दामाद संग मधु चोपड़ा ने भी लगाए थे सिगार के कश

9/17/2021 9:32:03 AM

लंदन: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा कभी अपनी फिल्मों तो कभी अपने लुक्स को लेकर खबरों में रहती हैं। लेकिन प्रियंका तब विवादों में आईं थी जब अस्थमा होने के बावजूद भी साल 2019 में उनकी सिगरेट पीते की तस्वीरें सामने आईं थी।

तस्वीर में प्रियंका सिगरेट पीते हुए नजर आ रही थीं, जबकि उनकी मां मधु चोपड़ा और उनके पॉप सिंगर पति निक जोनस ने यॉट राइड पर सिगार का आनंद लिया।

ये तस्वीरें उस दौरान की थी जब प्रियंका मियामी बीच पर फैमिली और फ्रेंड्स संग अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही थी। अपनी इन तस्वीरों की वजह से प्रियंका काफी ट्रोल भी हुईं थी। 

जानकारी के लिए बता दें कि 2018 में, प्रियंका ने एक विज्ञापन अभियान साझा किया था, जिसमें वह इस बारे में बात करती दिखी थीं कि कैसे अस्थमा ने उन्हें अपने करियर में ऊंचाइयों को हासिल करने से नहीं रोका।

इतना ही नहीं प्रियंका ने प्रदूषण विरोधी अभियान का समर्थन किया था और लोगों से दिवाली के दौरान पटाखे नहीं फोड़ने का आग्रह किया था।

ऐसे में जब खुद प्रियंका की स्मोकिंग की तस्वीरें सामने आईं तो लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया।  लोगों का कहना था कि पटाखों और धुएं से दूर रहने का सुझाव देने वाली प्रियंका अब पति संग खुद स्मोक कर रही हैं। 


काम की बात करें तो प्रियंका ने हाल ही में फिल्म मैट्रिक्स 4 और टेक्स्ट फॉर यू के लिए अपना शेड्यूल पूरा कर लिया है और यूके में अपने आगामी प्रोजेक्ट सिटाडेल की शूटिंग कर रही हैं।
 

Content Writer

Smita Sharma