चर्चाः Bigg Boss 15 का हिस्सा बनेंगी रिया चक्रवर्ती! ऑफर हुई भारी भरकम फीस

9/29/2021 2:14:03 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 15 की तैयारियां इन दिनों जोरो-शोरों पर हैं। सलमान खान एक बार फिर ऑडियंस के लिए एंटरटेनमेंट का डोज लेकर आने वाले हैं। इसी बीच खबर सामने आई है कि सबसे ज्यादा विवादों में रह चुकीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती भी इस शो का हिस्सा हो सकती हैं। चर्चा है कि मेकर्स ने रिया को शो का हिस्सा बनाने के लिए काफी बड़ा अमाउंट ऑफर किया है।

 


रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने रिया को एक हफ्ते के 35 लाख रुपये ऑफर किए हैं। हालांकि, इससे पहले इतनी बड़ी रकम शो में किसी सेलेब्रिटी को ऑफर नहीं की गई। अगर रिया सलमान के शो में 2 हफ्ते भी रुकती हैं तो वो 70 लाख कर कमा सकती हैं। अभी डील फाइनल नहीं हुई है।

 

बता दें, रिया चक्रवर्ती साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद काफी चर्चा में रही थीं। सुशांत केस की जांच के बीच उन्हें ड्रग्स केस में गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसके बाद वो एक महीने तक जेल में रही थीं। हालांकि जेल से बाहर आने बाद भी उन्हें काफी ट्रोल किया गया, लेकिन रिया ने लोगों की नफरत के बीच बड़ी मजबूती से खुद को संभाला और अब फिर से सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने लगी हैं। बता दें, रिया के बिग बॉस का हिस्सा बनने को लेकर अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News