ड्रग केस की आरोपी रिया के समर्थन में पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने की रैली,लगाए जिंदाबाद के नारे

9/13/2020 10:11:18 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में  मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को कुछ दिन पहले ही ड्रग केस में गिरफ्तार कर लिया गया था। रिया की गिरफ्तारी के बाद कई लोग उनके समर्थन में आए। वहीं अब रिया को लेकर पश्चिम बंगाल में भी राजनीति गर्म हो गई है।

हाल ही में पश्चिम बंगाल कांग्रेस द्वारा रिया के समर्थन मेंएक रैली निकाली गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, लोगों ने न्याय की मांग करते हुए हाथों में पोस्टर व बैनर के साथ रिया के के प्रति समर्थन जताया।

PunjabKesari

इसके अलावा लोगों ने रिया के समर्थन में नारे भी लगाए।रैली को पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है।  इससे पहले पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने ड्रग्स मामले में रिया की गिरफ्तारी को बेतुका बताया था। उन्होंने कहा-सुशांत सिंह राजपूत इंडियन एक्टर थे लेकिन भाजपा ने उन्हें बिहारी स्टार बना दिया और यह सब केवल बिहार चुनाव में फायदा बटोरने के लिए किया गया।

PunjabKesari


बाॅलीवुड के भी कई स्टार्स ने किया रिया समर्थन 

 फिल्म इंडस्ट्री के लोग रिया चक्रवर्ती के समर्थन में सामने आए हैं और जेल से उनकी रिहाई की मांग कर रहे हैं।  शिबानी दांडेकर, विद्या बालन, रीमा कागती, सोनम कपूर, श्वेता बच्चन, करीना कपूर खान सहित अन्य सितारों ने रिया को लेकर हो रहे  मीडिया ट्रायल पर निशाना साधा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News