वीकेंड का वार: घर से बेघर हुईं सृष्टि, वहीं सलमान संग शादी करने के लिए आपस में भिड़ीं 'नागिनें'

11/26/2018 10:55:49 AM

 मुंबई: रियलिटी शो 'बिग बाॅस 12' में इन दिनों काफी धमाल देखने मिल रही है। बीते एपिसोड में वीकेंड का वार में बड़ी मस्ती देखने को मिली। शो में गेस्ट के रुप में  सीरियल नागिन 3 की स्टारकास्ट पहुंची।

कल के एपिसड में काम्या पंजाबी ने मेघा, बेला ने दीपिका, मिहिर ने श्रीसंथ. बेपनाह में आदित्य को रोल करने वाले हर्षद करणवीर तो अनिता सोमी के रोल में दिखीं। शो में इन सभी किरदारों ने बिग बॉस के घरवालों की जमकर एक्टिंग की और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।  

इस दौरान वे घर में लड़ते भी दिखाई दिए। इसके बाद शो में इन डुप्लीकेट श्रीसंत, करणवीर और दीपिका की जमकर क्लास ली। इसके बाद रोहित और करणवीर ने देसी ब्वॉय पर शर्टलेस होकर डांस किया। सभी उनके दीवाने होगे।

दीपिका ने सिंगर कैलाश खेर का गाना तेरी दिवानी गाना गया और उनके गाने पर सभी घरवाले और नागिन स्टारकास्ट झूम उठी। इसके बाद श्रीसंत ने अपने जबरदस्त डांस मूव्स के साथ घरवानों का दिल जीत लिया। 

सलमान सुल्तानी अखाड़े के लिए सुरभि और रोमिल को बुलाते है। सुल्तानी अखाड़े में सुरभि की जगह रिंग में करणवीर उतरने के लिए चुने जाते हैं। पहला राउंड रोमिल जीतते हैं। इसके बाद दूसरा राउंड भी रोमिल जीत जाते हैं।

सलमान से शादी करने के लिए अनीता हसननंदानी और सुरभि ज्योति उतावली होती हैं। इसके बाद दोनों 'नागिनों' के बीच मंच पर दंगल होता है। सुरभि और अनिता अपनी-अपनी खूबियां गिनाती हैं।

इसके बाद सलमान  दोनों एक्ट्रेसेस की आंखों पर काली पट्टी बंधवाकर अपने को ढूंढने के लिए कहते हैं। दोनों ही सलमान खान के गले में हार डालती हैं और साथ में डांस करती हैं।

वहीं घर में ज्यादातर घरवालों को लगता है जसलीन बाहर जाने वाली हैं। केवल दीपिका ही सृष्टि का नाम लेती हैं और इसके बाद वह बेघर हो जाती हैं। घर में सभी भावुक हो जाते हैं। दीपक रोमिल की खिंचाई करते है। वहीं सुरभि और रोमिल के बीच झगड़ा होता है। 

 

 

 

 

 

 


 

Neha