सामने आई Krishna Bhatt की wedding pics, विक्रम भट्ट की बेटी ने पति का हाथ थामें लिए सात फेरे

6/12/2023 10:22:01 AM

मुंबई। बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। बीते रविवार को उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड वेदांत शारदा के साथ सात फेरे लिए। अब एक्ट्रेस की शादी की फोटोज सामने आ गई है।

कृष्णा भट्ट ने अपने मंगेतर वेदांत शारदा के साथ 11 जून 2023 को मुंबई में शादी रचाई। कृष्णा की शादी में महेश भट्ट से लेकर अविका गौर और बॉबी देओल जैसे सेलिब्रिटीज पहुंचे। कृष्णा भट्ट ने अपने दोस्तों और करीबियों की पोस्ट पर रिप्लाई कर धन्यवाद कहा है। इसी के जरिए उनके फैंस को उनकी शादी की झलकिंया देखने को मिली। 

इंस्टेग्राम पर जो स्टोरीज शेयर की है, उनमें देखा जा सकता है कि कृष्णा भट्ट अपने पापा के साथ डांस करती नजर आई। यह देख फैंस जरूर इमोशनल हो जाएंगे।

एक और फोटो में कृष्णा दुल्हन के जोड़े में वर माला पहले हाथों में फूल थामें मुस्कुराती नजर आ रही हैं। उनकी ये फोटो शेयर कर उनके करीबियों ने उन्हे बधाई दी है।

कृष्णा ने डबल लेयर्ड नेकलेस, इयररिंग्स, मांगटीका और सोने के कड़ों के बीच लाल चूड़ियों से अपने लुक को पूरा किया था। खुले बाल और कम मेकअप में कृष्णा के चेहरे पर ब्राइडल ग्लो साफ झलक रहा था। वहीं, कृष्णा के दूल्हे राजा ने शादी के लिए ऑफ व्हाइट शेरवानी चुनी थी।

यह फोटो कपल के रिसेप्शन की लग रही है। वेदांत ब्लैक सूट और कृष्णा स्पार्कलिंग गाउन में एक दूसरे के हाथ थामें डांस करते नजर आ रहे हैं। 

इस फोटो में कृष्णा अपनी हल्दी सेरेमनी इंजॉय करते नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में कृष्णा मंडप के लिए एन्ट्री कर रही है। दोनो ही फोटोज में कृष्णा की खुशी छलक रही है।

वेडिंग लुक की बात करें तो दुल्हन के लिबास में कृष्णा भट्ट बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस ने लाल रंग का भारी लहंगा पहना था, जिस पर गोल्डन एंब्रॉयडरी थी। सोने के गहने कृष्णा की खूबसूरती में चार-चांद लगा रहे थे।

पिंक करल के फ्लोरल गाउन में कृष्णा, वेदांत के साथ खुलखिलाती नजर आ रही है। दोनो एक दूसरे का हाथ थामें आखों में आंखे डाले देख रहे हैं।

कृष्णा और वेदांत ने एक दूजे का हाथ थाम सात फेरे लिए और जीवन भर एक दूजे का साथ निभाने का फैसला लिया।

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi