शुरु हुई तेजस्वी-करण की शादी की तैयारियां! माथे पर तिलक...हाथ में गिफ्ट..देर रात इस अंदाज में मम्मी-पापा संग लेडीलव के घर से निकले Mr. kundra

3/11/2022 1:25:10 PM

मुंबई: 'बिग बॉस 15' फेम तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा हर जगह छाए हुए हैं। फैंस इस जोड़ी को काफी पसंद करती हैं और उन्हें तेजरन (#TejRan) के नाम से पुकारती है। 'बिग बॉस 15' जीतने के बाद तेजस्वी जहां अपने शो नागिन 6 में बिजी हैं वहीं करण भी अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। हालांकि इसके बावजूद भी दोनों क-दूसरे के लिए समय निकाल लेते हैं।

कपल की तस्वीरें सामने आते ही इंटरनेट पर छा जाती हैं। फैंस कपल को जल्द ही शादी के बंधन में बंधना देखना चाहते हैं। इसी बीच करण कुंद्रा की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आईं जिसने कपल की शादी की खबरों को हवा दे दी है। दरअसल, वीरवार रात करण में मम्मी-पापा संग लेडीलव के घर पहुंचे थे।

जैसे ही करण कुंद्रा तेजस्वी प्रकाश के घर से बाहर निकले वैसे ही मीडिया ने करण कुंद्रा को घेर लिया। अब सोशल मीडिया पर करण की कैमरे में कैप्चर हुई ये वीडियो तोजी से वायरल होती जा रही है।

 

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि करण कुंद्रा के माथे पर तिलक लगा हुआ था।

इतना ही नहीं उन्होंने हाथ में गिफ्ट्स के पैकेज थाम रखे थे जिसे देखने के बाद फैंस ये कयास लगाने लगे थे कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का रिश्ता पक्का हो गया।

घर से निकलने से पहले करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश के पिता के पैर छूए। करण कुंद्रा के इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है।

 

बताया जा रहा है कि करण कुंद्रा की तरह तेजस्वी प्रकाश ने भी अपने सास ससुर का आशीर्वाद लिया। इस खबर की सच्चाई जानने के लिए फैंस करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश से तरह तरह से सवाल पूछ रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by कुंदरी की सुंदरी ❤‍🔥🥀 (@magicaltejran_)

 वहीं मीडिया से बात करते हुए करण कुंद्रा ने बताया कि बीते दिन तेजस्वी प्रकाश के माता पिता की शादी की एनिवर्सरी थी। इस खास दिन को सेलीब्रेट करने के लिए करण कुंद्रा और उनके माता पिता तेजस्वी प्रकाश के घर पहुंचे थे। खेर फैंस की ये तमन्ना कब तक पूरी होगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma