WOW! देखिए Sobhita Dhulipala-Ishaan Khatter का ये रैंप वॉक, एक्ट्रेस की चाल देख फैंस ने कहा ‘मेड इन हेवन’

7/30/2023 11:12:59 AM

मुंबई। ‘मेड इन हेवन’ फेम शोभिता धूलिपाला और ईशान खट्टर ने शनिवार रात दिल्ली के ताज पैलेस में डिजाइनरों का इक्विनॉक्स कलेक्शन पेश किया, जिस दौरान दोनों एक्टर्स ने इंडिया कॉउचर वीक में फैशन डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना के लिए रैंप वॉक किया और शोस्टॉपर भी बने।

इवेंट से दोनों की कई फोटोज और वीडियो ऑनलाइन सामने आएं हैं। शो के लिए शोभिता ने शिमरी थाई-हाई स्लिट सिल्वर आउटफिट और हील्स पहनी थीं। ईशान खट्टर स्पार्कलिंग ब्लैक ब्लेज़र, पैंट और जूतों में नजर आए। फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (एफडीसीआई) ने इंस्टाग्राम पर दोनों के रैंप वॉक का वीडियो पोस्ट किया है।

सोभिता और ईशान के रैंप वॉक पर फैन्स ने किया रिएक्ट

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सोभिता और ईशान को एक साथ देखने के बाद फैंस ने फिल्म निर्माताओं से दोनों को एक साथ कास्ट करने का अनुरोध किया। “वाह..वे बहुत हॉट लग रहे हैं’। ‘दोनो को एक फिल्म में एक साथ देखना खुशी की बात होगी’। "उनकी वॉक बहुत पसंद आई, कृपया कोई इन्हे एक साथ कास्ट कर लो।"

वहीं वीडियो देखने के बाद कुछ लोगों के लगा कि शोभिता गुस्से में थीं और उन्होंने स्टेज पर ईशान को 'इग्नोर' कर दिया था। एक शख्स ने कहा, ''मैं अपनी जिंदगी की समस्याओं को वैसे ही नजरअंदाज कर दूंगा जैसे शोभिता ने ईशान को नजरअंदाज किया।'' एक इंस्टाग्राम यूजर ने पूछा, "शोभिता नाराज क्यों हैं?" एक ने लिखा था, “क्या उसने उसकी पोशाक पर कदम रखा? वह गुस्से में लग रही है।”

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by FDCI (@fdciofficial)

ईशान आखिरी बार ‘फोन भूत’ में नजर आए थे। एक्टर जल्द ही वेबसीरीज ‘द परफेक्ट कपल’ में निकोल किडमैन, लिव श्रेइबर, डकोटा फैनिंग और अन्य के साथ शामिल होंगे। ईशान दूल्हे के सबसे अच्छे दोस्त की भूमिका में नजर आएंगे।

फैंस शोभिता को ‘मेड इन हेवन’ के दूसरे सीजन में देखेंगे। यह शो सोभिता, अर्जुन माथुर, जिम सर्भ, कल्कि कोचलिन, शशांक अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी और विजय राज सहित मूल कलाकारों के साथ अपनी भूमिकाओं को दोहराते हुए लौट आया है। इसमें मोना सिंह, इश्वाक सिंह और त्रिनेत्रा हलधर जैसे नए चेहरे भी शामिल हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by FDCI (@fdciofficial)

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi