‘जॉली एल एल. बी 2’ का मोशन पोस्टर रिलीज

12/18/2016 10:50:37 AM

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘जॉली एल एल. बी 2’ का नया मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है। ट्रेलर से पहले आए इस मोशन पोस्टर में अक्षय की आवाज का जादू आपको दिखेगा।

‘जॉली एल एल. बी 2’ साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘जॉली एल एल बी’ का दूसरा पार्ट हैं। फिल्म के पहले पार्ट में अरशद वारसी और बोमन ईरानी मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। निर्देशक सुभाष कपूर की इस फिल्म का पहला ट्रेलर 19 दिसंबर को रीलीज होगा। फिल्म अगले साल 10 फरवरी को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।