‘मेरे अंगने में’ फेम एक्टर वसीम मुश्ताक बने दूसरी बार पिता, फैंस के साथ शेयर की बेटे की पहली झलक

2/24/2021 10:57:06 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. साल 2021 की शुरूआत से कई बॉलीवुड सेलेब्स के घर खुशियां गूंजी है। इस साल कई स्टार्स अपने हमसफर संग शादी के बंधन में बंध गए तो कईयों के घर नन्हें बच्चे की किलकारियां गूंजीं। अब तक करीना कपूर, कपिल शर्मा, अनुष्का शर्मा, अनिता हसनंदानी समेत कई स्टार्स के घर नए मेहमान का आगमन हुआ है। जिससे वे काफी खुश हैं। अब हाल ही में एक्टर एक्टर वसीम मुश्ताक के घर भी खुशियों ने दस्तक दी है। वसीम की पत्नी आयशा मुश्ताक ने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी एक्टर ने सोशल मीडिया पर फैंस को दी है। 

PunjabKesari


बता दें, वसीम मुश्ताक की पत्नी ने बेटे की जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर एक्टर ने एक तस्वीर शेयर की है, हालांकि इस तस्वीर में उनके बेटे का चेहरा नजर नहीं आ रहा। लेकिन वसीम इसमें अपने लाडले का हाथ पकड़े दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट के साथ वसीम ने अपने दूसरे बेटे के नाम का भी खुलासा किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मिखाइल आ गया है। अल्लाह का शुक्र. ब्लेस्ड।

 

View this post on Instagram

A post shared by WASEEM MUSHTAQ✨ وسیم مشتاق (@iwasi_official)


उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस उन्हें कमेंट कर बधाईयां दे रहे हैं। 

PunjabKesari


काम की बात करें तो वसीम अब तक कई मशहूर टीवी सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। उन्होंने साल ज़ी टीवी के सीरियल ‘12/24 करोल बाग’ से अपने एक्टिंग की शुरुआत की थी। इसके बाद वे ‘अमृत मंथन’, ‘और प्यार हो गया’, ‘दिल्ली वाली ठाकुर गर्ल्स’, ‘भाग्यविधाता’, ‘मेरे अंगने में’ जैसे सीरियल्स नजर आए।

PunjabKesari

 

उन्हें आखिरी बार स्टार प्लस के सीरियल ‘कहां हम कहां तुम’ शो मे देखा गया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News