ऑफिस के बाहर कुछ इस अंदाज में वारिना ने सेलिब्रेट किया बर्थडे, बच्चों संग 'लूडो केक' काटकर मनाई खुशी

2/24/2021 11:49:42 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म 'दबंग 3' में काम चुकी एक्ट्रेस वारिना हुसैन अक्सर अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। 23 फरवरी को एक्ट्रेस ये खूबसूरत एक्ट्रेस पूरे 22 साल की हो गई है। एक्ट्रेस का ये बर्थडे बेहद खास रहा। इस मौके पर उन्होंने बच्चों और मीडिया के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशी मनाई। जिसकी तस्वीरें और वीडियोज अब इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिसे फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं।


ऑफिस के बाहर वारिना ने मीडिया के साथ ग्रीन कलर का खूबसूरत केक काटकर बर्थडे सेलिब्रेट किया।

 

इस दौरान उनकी एक से बढ़कर एक केक काटते हुए की खूबसूरत तस्वीरें कैमरे में कैद हुईं। इस दौरान उनका लुख भी देखने ही लायक था। ब्लैक कलर की स्टनिंग ड्रेस में एक्ट्रेस का गॉर्जियस लुक देखने को मिला।


मीडिया के अलावा एक्ट्रेस ने छोटे मासूम बच्चों के साथ भी बर्थडे सेलिब्रेट किया और उनके साथ खुशियां शेयर कीं। इस सेलिब्रेशन का वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by WARINA HUSSAIN (@warinahussain)

वीडियो में देखा जा सकता है कि कई छोटे बच्चों के बीच लूडो केक काटती नजर आ रही है। बच्चे तालियां बजाते हुए हैप्पी बर्थडे टू यू गा रहे हैं। इस दौरान वारिना बेहद खुश लग रही हैं। उनका ये वीडियो  फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है। 


काम की बात करें तो वारिना हुसैन अब तक कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी है। इनमें उनकी दबंग 3 के अलावा लवयात्रि, लव विल टेकऑवर जैसी फिल्में शामिल हैं। 


 

Content Writer

suman prajapati