Funeral Pics: वाजिद खान के आखिरी दीदार करने बच्चों को लेकर कब्रिस्तान पहुंची पत्नी, हिम्मत से सबको संभाला

6/2/2020 8:34:16 AM

मुंबई: बाॅलीवुड की फेमस म्यूजिक डायरेक्टर जोड़ी साजिद-वाजिद की जोड़ी हमेशा के लिए टूट गई है। वाजिद खान ने सोमवार को दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह 42 साल के थे। वाजिद खान का निधन चेंबूर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाजिद खान लम्बे वक्त से किडनी और हार्ट की परेशानियों से जूझ रहे थे। दो साल पहले उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी किया गया था। वाजिद खान को गले में इन्फेक्शन की भी शिकायत थी।

वह पिछले दो महीने से अस्पताल में भर्ती थे। वह एक हफ्ते से कोरोना के शिकार थे। वर्सोवा मुस्लिम कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। यह वहीं कब्रिस्तान है जो कुछ महीने पहले इरफान खान का अंतिम संस्कार किया गया था। वाजिद का अंतिम संस्कार उनके भाई सादिज ने किया।

वादिज हमेशा-हमेशा के लिए इरफान खान की बगल में सो गए हैं। वहीं उनके अंतिम संस्कार की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं हैं। इन तस्वीरो में उनकी पत्नी, बच्चे और इंडस्ट्री से जुड़े कुछ लोग नम आंखों से उनके आखिरी दीदार को पहुंचे। 

इस दौरान वाजिद के भाई साजिद की आंखों से लगातार आंसू बह रहे थे। साजिद इस वक्त जिस गम में डूबे हैं, वह उनके चेहरे पर साफ झलक रहा था। वाजिद खान के निधन के बाद उनकी पत्नी बच्चों के साथ अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचीं।

इस दौरान सामने आई तस्वीरों से साफ है कि वाजिद की पत्नी ने इस मुश्किल दौर में खुद को काफी हिम्मत के साथ संभाला हुआ है, साथ ही बच्चों को भी वो संभाल रही हैं।

बता दें कि लाॅकडाउन की वजह से वाजिद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सिर्फ 20 लोगों को इजाजत मिली। इस दुख की घड़ी में सलमान खुद नहीं पहुंच सके, लेकिन उनके सबसे करीबियों में से एक नदीम वहां पहुंच गए।

 

साल 2020 इंडस्ट्री के लिए काफी बुरी खबरें लेकर आया। अभी ऋषि कपूर और इरफान खान के निधन से गम से उभरे ही थे कि वाजिद खान इंडस्ट्री को एक सदमा दे गए। 

Smita Sharma