B''DAY SPL: वैजयंतीमाला का कभी इस शादीशुदा एक्टर के साथ था अफेयर

8/13/2017 3:31:47 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस वैजयंतीमाला आज 81 साल की हो गई हैं। यह बात कम ही लोग जानते हैं कि उन्होंने 13 साल की उम्र में फिल्मों में एंट्री ले ली थी। वैजयंतीमाला ने 1949 में आई फिल्म 'Vazhkai' से डेब्यू किया था। 

वैजयंतीमाला जहां बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रैस रही हैं। वहीं, विवादों से भी उनका गहरा नाता रहा है। 1961 में फिल्म 'गंगा जमुना' के सेट पर उनका अफेयर दिलीप कुमार के  साथ शुरू हुआ।

इससे पहले दिलीप मधुबाला और कामिनी कौशल के साथ रिलेशनशिप में रह चुके थे। इसके बाद 60 के दशक में ही वैजयंती का नाम शो मैन के नाम से मशहूर राज कपूर साहब के साथ भी जुड़ा। 

कहा जाता है कि राज और उनका रिश्ता शादी तक पहुंच चुका था लेकिन वो पहले से ही शादीशुदा थे और उनके बच्चे भी थे।

वैजयंती से अफेयर के चलते राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज ने बच्चों के साथ घर छोड़ दिया था। वे करीब साढ़े चार महीने मुंबई की नटराज होटल में रही थीं। 

बता दें कि 1968 में वैजयंतीमाला ने चमनलाल बाली से शादी कर ली। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम सुचिन्द्र बाली है। 'साधना' और 'मधुमती' के लिए उन्हें फिल्मफेयर के बेस्ट एक्ट्रैस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था।