''दिल दोस्ती डांस'' फेम वृंदा दौड़ा ने की बेटे की ग्रैंड नामकरण सेरेमनी,फूलों से सजे झूले में सकून से सोता दिखा न्यूबाॅर्न बेबी

8/26/2021 8:36:04 AM

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री में कई स्टार्स के घर इस साल नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, करीना कपूर खान-सैफ अली खान, कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ, गीताबसरा-हरभजन सिंह, दीया मिर्जा- वैभव राखी समेत कई स्टार्स के नाम शामिल हैं। वहीं दिल दोस्ती डांस फेम वृंदा दौड़ा भी इन दिनों अपनी मदरहूड को काफी एंजॉय कर रही हैं। वृंदा दौड़ा ने 30 जून,2021 को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया।

इस खुशखबरी को वृंदा दौड़ा ने पति भविन संग खास अंदाज में शेयर किया था। वहीं अब इस कपल ने अपने न्यूबाॅर्न बेबी के नाम का भी ऐलान कर दिया है। दरअसल, बीते 24 अगस्त को वृंदा और उनके पति भविन ने अपने न्यू बोर्न बेबी के लिए नामकरण समारोह रखा था, जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में शेयर की हैं।

तस्वीर में वृंदा के बेटे के साथ एक कार्ड रखा हुआ है, जिस पर लिखा है 'हेलो वर्ल्ड माई नेम इज श्रेयान भविन मेहता'।  इसी के साथ वृंदा ने नामकरण समारोह से भी अपने पति और बेटे के साथ खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं।

नामकरण समारोह के लिए वृंदा ने व्हाइट थीम को अपनाया। व्हाइट कलर के झूले को चारों ओर से पिंक, येलो और ग्रीन कलर के फूलों से सजाया गया है।

एक तस्वीर में वृंदा अपने पति का हाथ पकड़े इस झूले के पास बैठी बेहद खुश दिखाई दे रही हैं, जबकि उनका बेबी झूले में शांति से सो रहा है। सोशल मीडिया पर इनकी क्यूट फैमली पिक्चर खूब वायरल हो रही है। 

बताते चलें कि वृंदा पहली बार मां बनी हैं। वह  इस पल का लंबे समय से इंतजार कर रही थीं। अपनी प्रेगनेंसी से जुड़ी हर अपडेट उन्होंने फैंस के साथ शेयर किए हैं। बेटी के जन्म के बाद भी वृंदा कई तस्वीरें शेयर करती रही हैं।

एक तस्वीर में कपल अपने न्यूबाॅर्न बेबी को निहाराता दिख रहा है। वहीं कुछ तस्वीरों में वृंदा लाडले को बाहों में लिए खूब प्यार लुटा रही हैं। 

बता दें कि  वृंदा दौड़ा को 'दिल दोस्ती डांस' सीरियल में रानी के रोल से खूब लोकप्रियता मिली है। उन्होंने डायमंड व्यापारी भविन मेहता को 3 साल डेट करने के बाद 24 दिसंबर 2016 को शादी की थी।शादी के बाद वह छोटे पर्दे से दूर चले गईं। 


 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma