BB Telugu 5: VJ सनी के सिर सजा 'बिग बाॅस तेलगू 5' का ताज, ट्रॉफी के साथ मिला घर और इतनी प्राइज मनी

12/21/2021 11:46:51 AM

मुंबई: रियालिटी शो 'बिग बॉस तेलुगु' को अपने इस सीजन का विनर मिल गया है।  इस शो को नागार्जुन होस्ट कर रहे हैं। बीते दिनों 'बिग बॉस तेलुगु 5' का ग्रैंड फिनाले हुआ। इस सीजन का ताज वीजे सनी के सिर सजा। वहीं शनमुख जसवंत फर्स्ट रनरअप रहे।

PunjabKesari

  'बिग बॉस तेलुगू' में टॉप 3 में सिंगर श्रीराम ने भी अपनी जगह बनाई थी। वीजे सनी को ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपए और 25 लाख की कीमत का घर मिला है। चैनल ने सोशल मीडिया पर संडे शो के फिनाले की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें नागार्जुन सनी को ट्रॉफी देते नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari


शो के ग्रैंड फिनाले में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, एस.एस. राजामौलीऔर ब्रह्मास्त्र  की टीम मंच पर थी, जब उन्होंने सीजन के टॉप-5 प्रतियोगियों के साथ बातचीत की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VJ Sunny (@iamvjsunny)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News