सात फेरे लेकर एक-दूजे के हुए VJ साइरस साहूकर-वैशाली मल्हारा, सुर्ख लाल जोड़े में बला की खूबसूरत दिखीं दुल्हनिया

4/16/2022 8:53:12 AM

मुंबई: बी-टाउन में इस समय वेडिंग सीजन तल रहा है। अप्रैल के महीने में कई स्टार्स ने अपने रिश्ते को नया नाम दिया। जहां 14 अप्रैल 2022 को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने हम सभी को साल की सबसे बड़ी खबर दी। दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद शादी की। वहीं अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया। वीजे, होस्ट और एक्टर  साइरस साहूकर ने 15 अप्रैल को अपनी लाॅन्ग टाइम गर्लफ्रेंड वैशाली मल्हारा संग शादी रचाई।

कपल ने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में अलीबाग में सात फेरे लिए।  शादी में श्रुति सेठ, मिनी माथुर, देवराज सान्याल और अन्य लोग शामिल हुए। कपल की वेडिंग की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

लुक की बात करें तो दुल्हे राजा व्हाइट शेरवानी के साथ पिंक पगड़ी लगाए काफी जच रहे थे। वहीं  साइरस की दुल्हनिया सुर्ख लाल जोड़े में बला की खूबसूरत दिखीं। पिया के नाम की मेहंदी, मांग टीका, नेकलेस डाले दुल्हनिया चांद का टुकड़ा लगी।

एक तस्वीर में दूल्हा-दुल्हन को एक-दूसरे का हाथ थामे बैठे भी देखा जा सकता है। वहीं कुछ तस्वीरों में न्यूलीमेरिड कपल की परिवार वालों और दोस्तों के साथ पोज देते देखा जा सकता है। 

साल 2016 में एक इंटरव्यू के दौरान साइरस ने वैशाली संग अपने रिलेशनशिप की पुष्टि की थी। साइरस ने खुलासा किया था कि वह वैशाली से मुंबई में मिले थे। उन्होंने कहा था- 'हां, वह मेरी गर्लफ्रेंड है। उसका नाम वैशाली मल्हारा है। हम मुंबई में मिले थे और हमारी कहानी शुद्ध शाकाहारी बनाम मांसाहारी की है। हाहा

अभी तक कोई शादी नहीं है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही। 6 साल से अधिक समय तक डेटिंग करने के बाद लवबर्ड्स साइरस और वैशाली ने पति और पत्नी के रूप में अपने नई जीवन की शुरुआत की। 

Content Writer

Smita Sharma