विवियन देशना की EX गर्लफ्रेंड ने डायमंड मर्चेंट से तोड़ी सगाई, 2 महीने पहले ही हुआ था रोका

8/17/2019 10:27:09 AM

मुंबई: स्टार्स की लाइफ में जितनी जल्दी नए रिश्ते बनते हैं उतनी ही जल्दी ये स्टार्स उनसे मुंब भी मोड़ लेते हैं। ऐसा ही कुछ टीवी शो शक्ति फेम एक्ट्रेस गरिमा सिंह की लाइफ में भी हुआ। गरिमा ने करीब  2 महीने पहले ही हुआ रोका था लेकिन अब उन्होंने सगाई तोड़ ली है।

इस बात की जानकारी खुद  गरिमा ने दी है। बता दें कि गरिमा सिंह ने 13 जून को डायमंड मर्चेंट राहुल सराफ से सगाई की थी। रोके के दो महीनों बाद सगाई तोड़ दी है।बता दें कि राहुल हाल ही में लंदन से मुंबई शिफ्ट हुए हैं। 

 

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक गरिमा ने अपनी सगाई टूटने की खबर को कंफर्म किया है। एक्ट्रेस ने कहा-'हम दोनों मुश्किल से ही एक दूसरे को जानते हैं। रोका होने के बाद हमारे बीच आपसी तालमेल नहीं बैठ पा रहा था। ये अलग-अलग इंडस्ट्रीज से होने की वजह से भी है।'

एक्ट्रेस ने आगे कहा-'शुरुआत में, वो मेरे साथ इंटिमेट सीन की शूटिंग और स्क्रीन पर छोटे कपड़े पहनने को लेकर सहज नहीं होने के बारे में था। हमने इस पर काम करने की कोशिश की, लेकिन चीजें बेहतर नहीं हुईं, और इसे खींचने और इसे गंदा करने के बजाय, हमने परस्पर रिश्ता खत्म करने का फैसला किया।'


 

बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस ने ये खुलासा किया था कि वो इंडस्ट्री में से किसी से शादी नहीं करना चाहती हैं। लेकिन अब वो खुद को बांध कर नहीं रखना चाहती। गरिमा ने कहा-'मैं सिर्फ अपने करियर पर फोकस रखना चाहती हूं और जो हुआ इसके बारे में नहीं सोचना चाहती। मैं सेटल डाउन की जल्दी में नहीं हूं। जब चीजों को होना होगा तब हो जाएंगी।मैंने सब भगवान पर छोड़ दिया।'

बता दें कि पहले गरिमा के विवियन देशना संग रिलेशन में होने की भी खबरें थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ समय पहले ही दोनों अलग हुए हैं।' काम की बात करें तो गरिमा इन दिनों कलर्स के मशहूर शो श्रीमद भागवत महापुराण में देवी इंद्रानी के रोल में नजर आती है। इस रोल के जरिए गरिमा ने खूब वाहवाही भी बटोर ली है।
 

Smita Sharma