3 साल के अंदर टूटा रिश्ता...अब 4 साल बाद कानूनी रूप से अलग हुईं विवियन-वाहबिज की राहें,बोले-''दुख के साथ बताते हैं कि अब हम तलाकशुदा''

12/27/2021 12:08:35 PM

मुंबई: बी-टाउन में ऐसे कई कपल्स हैं जिन्हें सेट पर अपना प्यार मिला। एक -साथ काम करते करते ये स्टार्स एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। जहां कुछ स्टार्स का रिश्ता कुछ समय के लिए चलता है। वहीं कुछ शादी के बंधन में बंध जाते हैं। हालांकि कई बार देखा जाता है कि शादी के कुछ समय बाद ये कपल अलग हो जाते हैं।

इस लिस्ट में वैसे तो कई नाम शामिल हैं लेकिन हम यहां आज टीवी शो 'प्यार की ये एक कहानी' के सेट पर मिले एक्टर विवियन डीसेना  और वाहबिज दोराबजी की बात कर रहें हैं। इस कपल ने कुछ महीनों की डेटिंग के बाद शादी रचाई और शादी के 3 साल बाद अलग हो गए। वहीं अब ये कपल कानूनी रूप से अलग हो गया है। इस बात की जानकारी हाल ही में कपल ने एक स्टेमेंट जारी कर दी।  

उनका तलाक 18 दिसंबर को हुआ। मामला 4  साल तक कोर्ट में चला और अब ये कपल कानूनी रूप से अलग हो गया है। तलाक के बाद उन्होंने एक संयुक्त बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा-'बहुत दुख के साथ हम घोषणा करते हैं कि हम कानूनी रूप से अलग हो गए हैं और अब हम तलाकशुदा हैं।

 

हम कुछ वर्षों से कड़ी मेहनत कर रहे हैं, यह देखने के लिए कि, हमारे बीच क्या संभव हो सकता है और हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि, हम अपनी जीवन यात्रा अलग से जारी रखना चाहेंगे। यह एक पारस्परिक निर्णय है और इसमें पक्ष चुनने या एक-दूसरे की निंदा करने और इस बात पर बहस करने की कोई आवश्यकता नहीं है कि, किसे दोष देना है और हमारे अलगाव के कारण क्या हैं।'

 


 
बयान में आगे कहा-'हम अपने प्रशंसकों से उनकी समझ के लिए पूछते हैं। हमने अपने रिश्ते को निजी तौर पर रखा है और हमारे लिए अपने निजी जीवन के बारे में चर्चा करना मुश्किल है। मुझे उम्मीद है कि, हम अपने सभी प्रशंसकों के प्यार और समर्थन के साथ इसी तरह अपना काम करते रहेंगे। हम आशा करते हैं कि, भविष्य में बेहतर और बेहतर प्रोजेक्ट के माध्यम से पिछले कई वर्षों में हमें जो प्यार और समर्थन मिला है, हम उसे आगे भी प्राप्त करते रहेंगे। भविष्य में, हम अपने प्रशंसकों और प्रशंसकों से प्राप्त प्यार और गर्मजोशी का आनंद लेने की उम्मीद करते हैं, जो हमने अतीत में हासिल किया था।'

गौरतलब है कि महज कुछ दिनों तक डेटिंग पीरियड को एंजॉय करने के बाद विवियन डीसेना  और वाहबिज दोराबजी ने 7 जनवरी 2013 को दोनों ने शादी कर ली थी  लेकिन दुर्भाग्य से शादी के 3 साल बाद वे एक-दूसरे से अलग हो गए। उन्होंने साल 2017 में तलाक के लिए अर्जी दी थी। तलाक के लिए अर्जी दाखिल करने के चार साल बाद अब विवियन डीसेना और वाहबिज दोराबजी आखिरकार कानूनी रूप से अलग हो गए हैं। फिलहाल  हम विवियन और वाहबिज को उनकी आगे की लाइफ के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। 

Content Writer

Smita Sharma