Sandalwood Drug Case:विवेक ओबेरॉय की पत्नी को सिटी क्राइम ब्रांच ने भेजा नोटिस, बीते दिन एक्टर के घर

10/16/2020 1:31:08 PM

मुंबई: सैंडलवुड ड्रग्स मामले में नाम आने के बाद बीते दिन बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय के घर पुलिस ने छापेमार की थी। वहीं अब इस छापेमारी के बाद विवेक की पत्नी के प्रियंका अल्वा के भी गायब होने की बात सामने आई।

इस खबर के बाद बंगलूरू की सिटी क्राइम ब्रांच पुलिस ने प्रियंका अल्वा को नोटिस भेजा है। दरअसल इस मामले के तार विवेक की पत्नी प्रियंका अल्वा के भाई आदित्य अल्वा से जुड़े हैं। जानकारी के लिए बता दें कि कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा के बेटे हैं।

सैंडलवुड ड्रग्स मामले में सामने आई जानकारी के अनुसार आदित्य के हेबल लेक स्थित फार्महाउस पर रेव पार्टीज आयोजित की जाती थीं। इस पार्टी में सैंडलवुड ड्रग्स केस के आरोपी शामिल होते थे।

 

बता दें कि गुरुवार को विवेक ओबरॉय के घर पर बंगलूरू पुलिस ने छापेमार की थी।एएनआई के मुताबिक दोपहर एक बजे बंगलूरू पुलिस के दो इंस्पेक्टर विवेक ओबेरॉय के घर पहुंचे छापेमारी को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 'आदित्य अल्वा फरार है। हमें जानकारी मिली है कि अल्वा उनके (विवेक ओबेरॉय) घर में छुपा है।'

सैंडलवुड ड्रग केस की बात करें तो इसमें अब तक कई बड़े नाम सामने आए हैं। कुछ पेडलर्स भी गिरफ्तार किए गए। इतना ही नहीं इस मामले में एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी और संजना गलरानी को गिरफ्तार किया गया था

Smita Sharma