3000 कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए ''मसीहा'' बने एक्टर विवेक ओबेरॉय, मुहैया करवाएंगे खाना

5/29/2021 5:50:56 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. देश के ऊपर जब भी कोई संकट आता है तो बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां बढ़चढ़ कर लोगों की मदद करती हैं। पिछले साल देश में कोरोना की मार झेल रहे लोगों की बॉलीवुड सेलेब्स दिल खोलकर मदद कर रहे हैं। अब तक अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार, सोनू सूद समेत कई स्टार्स लोगों की मदद के लिए आगे आईं हैं। वहीं बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय भी हर संभव तरीके से जरूरतमंदों की मदद में जुटे हुए हैं।अब हाल ही में उन्होंने कैंसर से जूझ रहे 3,000 से अधिक वंचित बच्चों को भोजन उपलब्ध करवाने का फैसला लिया है।


विवेक ने इस मदद के लिए फंड जुटाने का काम शुरू भी कर दिया है। एक्टर का कहना है कि वह अगले 3 महीनों तक कैंसर से जूझ रहे बच्चों को राशन देने का काम करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस से अपील की है कि लोग उनकी इस नेक काम में मदद करें। इस पूरे काम को विवेक कैंसर रोगी सहायता संघ (CPAA) के साथ मिलकर कर रहे हैं।  


बता दे कि, विवेक ओबेरॉय काफी पहले से ही जरुरतमंद लोगों की मदद करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कई लोगों के सिर पर छत दी है। पिछले दिनों एक्टर ने दिल्ली में 200-बेड मुक्त कोविड अस्पताल बनाने की पहल भी की थी।
वहीं अब तक एक्टर ने 2.5 लाख से ज्यादा वंचित बच्चों को कैंसर से बचाया है। 

Content Writer

suman prajapati