विवेक ओबेरॉय ने परिवार संग शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, बोले- कोई लौटा दे मुझे बचपन के दिन

1/4/2021 11:09:22 AM

मुंबई. एक्टर विवेक ओबेरॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते ही रहते हैं। हाल में विवेक ने एक तस्वीर शेयर की है। जो खूब पसंद की जा रही है।


विवेक ने परिवार संग बचपन की तस्वीर शेयर की है। इस ब्लैक एंड वाइट तस्वीर में विवेक अपने माता-पिता और बहन मेघना के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए विवेक ने लिखा- 'पापा की गोद में बैठना दुनिया की सबसे आनंदमय जगह है। फ्रेम में दो सबसे खूबसूरत महिलाएं हैं जो मेरी प्रेरणा और अडिग शक्ति का स्रोत हैं। आप सभी को प्यार। कोई लौटा दे मुझे बचपन के दिन!' फैंस इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।


काम की बात करें तो विवेक को आखिरी बार 'पीएम नरेंद्र मोदी' में नजर आए थे। ये फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी। कुछ समय पहले विवेक ने दो फिल्मों के निर्माण की भी घोषणा की है। जिसमें फिल्म 'रोजी' और 'इति' शामिल है। ये इसी साल रिलीज होगी।

Parminder Kaur