बिना हेलमेट-मास्क लगाए मुंबई की सड़कों पर बाइक दौड़ा रहे थे विवेक ओबेरॉय, पुलिस ने काटा चालान

2/20/2021 10:27:17 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर विवेक ओबेराॅय को  बिना हेलमेट और मास्क लगाए बाइक चलाना काफी महंगा  पड़ गया है। दरअसल, सामाजिक कार्यकर्ता बीनू वर्गीस ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख, मुंबई पुलिस और मुंबई महानगर पालिका को टैग किया था। इसके साथ ही विवेक ओबेराॅय के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

मुंबई पुलिस ने विवेक ओबेरॉय पर आईपीसी की धारा 188, 269, मोटर वेहिकल एक्ट की धारा 129, 177 और एपेडमिक एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। यह मामला जुहू पुलिस ने दर्ज किया है।

वहीं सांताक्रूज ट्रैफिक पुलिस ने बिना हेलमेट गाड़ी चलाने के मामले में ओबेराय को 500 रुपए का चालान  भेजा। मुंबई पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने खबर की पुष्टि की है।

वर्गीस का कहना है कि विवेक ओबेरॉय वेलेंटाइन डे के दिन अपनी पत्नी के साथ बिना हेलमेट और मास्क के बाइक चला रहे थे। लेकिन जिम्मेदार नागरिक होने के चलते, उन्हें इस बात का एहसास होना चाहिए कि ऐसे समय जब कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, ऐसी लापरवाही ठीक नहीं है।बता दें कि वेक ओबरॉय ने खुद 14 फरवरी को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vivek Oberoi (@vivekoberoi)

Content Writer

Smita Sharma