तबीयत बिगड़ने के बाद चेन्नई के हाॅस्पिटल में एडमिट विवेक ओबेरॉय ! एक्टर ने बताई क्या है पूरी सच्चाई

4/18/2021 8:40:41 AM

मुंबई: सोशल मीडिया पर कोई भी खबर फैलने देर नहीं रही लगती। वहीं अगर बात फेक न्यूज की हो तो वह तो मिनटों ही वायरल हो जाती है। इन फेक खबरों के चंगुल में  अक्सर बॉलीवुड गलियारा फंस जाता है।

कभी किसी एक्टर के मरने की खबर आती है तो कभी किसी के हाॅस्पिटल में एडमिट होने की। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय के साथ ऐसा ही कुछ हुआ।

दरअसल, शुक्रवार को तमिल एक्‍टर विवेक का निधन हो गया था। इसी के बाद ये अफवाह सामने आई कि विवेक ओबेरॉय भी चेन्‍नई के SIMS अस्‍पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत बेहद नाजुक है। ये अफवाह दोनों एक्‍टर्स के नाम एक जैसे होने के चलते हुआ है।

इस पर विवेक ऑबेरॉय ने सच की पुष्टि की है और बताया कि वो पूरी तरह से स्वस्थ अपने परिवार के साथ हैं एक्टर ने ट्वीट कर लिखा- 'सोशल मीडिया पर मुझे लेकर गलत खबरे उछाली जा रही हैं कि मैं अस्पताल में एडमिट हूं। मैं ये बात स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं सेफ और स्वस्थय हूं और अपनी फैमिली के साथ मुंबई में हूं। लेकिन तमिल इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर के निधन होने की खबर काफी दुखद है। मेरी उनके और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं हैं।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो विवेक ऑबेरॉय जल्द ही फिल्म 'रोजीः द सैफ्रन चैप्टर' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।

Content Writer

Smita Sharma