ऐश्वर्या और आराध्या के साथ-साथ विवेक ओबेरॉय ने मांगी पूरे बच्चन परिवार की सलामती की दुआ

7/13/2020 9:24:42 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन कोरोना वायरस की चपेट में हैं। बिग बी और जूनियर बच्चन की कोरोना पाॅजिटिव रिपोर्टट आने के बाद पूरी बच्चन फैमिली  का टैस्ट हुआ। इस टेस्ट में ऐश्ववर्या राय और उनकी 8 साल की बेटी आराध्या का टेस्ट भी पोजिटिव आया। जानकारी बता दें कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद शनिवार को अमिताभ बच्चन को मुंबई के नानावती अस्पताल में एडमिट कराया गया था।

वहीं अभिषेक बच्चन की भी रिपोर्ट इसके बाद पॉजिटिव आ ग।ई रैपिट टेस्ट में ऐश्वर्या, आराध्या और जया बच्चन का कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आया था लेकिन दूसरे टेस्ट में ऐश्ववर्या और आराध्या पॉजिटिव आईं।

हर कोई बच्चन फैमिली की सेहत की दुआ कर रहा है। वहीं एक्टर विवेक ओबेरॉय ने अपने ट्विटर अकाउंट पोस्ट कर बच्चचन परिवार के लिए दुआ मांगी। विवेक ने ट्वीट कर लिखा- 'परिवार की सलामती और जल्द स्वस्थ होने के लिए हमारी प्रार्थना है।'

इतना ही नहीं बिग बी और अभिषेक की कोरोना की खबर पर भी उन्होंने ट्वीट किया था। विवेक ने लिखा था, हम सभी आपके लिए प्रार्थना करेंगे। जल्द ठीक हो जाएं। इनके अलावा और भी कई बॉलीवुड सितारों ने बच्चन परिवार के जल्द ठीक होने की कामना की है। बता दें विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय के लिंकअप की खबरें कभी मीडिया गलियारे में काफी सुर्खियों में थीं।

Smita Sharma