विवेक ओबरॉय को मिली धमकियां, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

5/23/2019 2:29:39 AM

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय अपनी फिल्म पीएम मोदी को लेकर काफी विवादों में चल रहे हैं। खबरें हैं कि एक्टर विवेक को फोन पर धमकियां भी मिली है। माना जा रहा है कि विवेक को धमकी मिलने का कारण पीएम मोदी की बायोपिक में लीड रोल निभाना है। इन धमकियों को गंभीरता से लेते हुए मुंबई पुलिस के प्रोटेक्शन सेल ने विवेक ओबरॉय को सुरक्षा देने का फैसला किया है।

दरअसल इंटेलीजेंस के इनपुट्स के बाद विवेक की सुरक्षा को बढ़ाया गया है। विवेक के पास अब दो कांस्टेबल तैनात होंगे। इन कान्स्टेबल्स को मुंबई पुलिस की प्रोटेक्शन और सिक्योरिटी ब्रांच ने उपलब्ध कराया है। जूहु पुलिस ने विवेक ओबेरॉय को ये सुरक्षा प्रदान की है।

आपको बता दे फ़िल्म में विवेक नरेंद्र मोदी के किरदार में हैं। जहां बुधवार को फ़िल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गयी थी। वहीं विवेक से जुड़ी इस खबर के आने के बाद अभिनेता के फैन काफी डरे हुए हैं।

जहां एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक 24 मई को रिलीज होने के लिए तैयार है वहीं दूसरी तरफ विवेक को मिलने वाली धमकी ये साफ इशारा करती हैं कि कुछ अराजक तत्व फिल्म की रिलीज से नाखुश हैं। जिसके चलते उन्होंने अभिनेता को जान से मार देने तक की धमकी दे डाली है।

 

Pawan Insha