विवेक ओबेरॉय ने बप्पा को दी भावुक विदाई, परिवार संग किया विसर्जन

9/7/2019 4:21:43 PM

बॉलीवुड तड़का टीम। बॉलीवुड में कुछ फैमिली ऐसी हैं, जो हर साल बड़े धूमधाम से गणपति बप्पा को अपने घरों में लाते हैं और फिर उतनी ही धूमधाम से उन्हें विदा करते हैं। इस इच्छा के साथ कि बप्पा गणपति अगली बार फिर उनके घर वापस आएंगे। इस लिस्ट में एक्टर विवेक ओबेरॉय की फैमिली भी शामिल है।

हर बार विवेक का परिवार अपने घर में गणपति की स्थापना करता है और धूमधाम से बप्पा का विसर्जन भी करता है।

एक्टर विवेक ओबेरॉय खुद जाकर गणपति को लाते हैं। हाल ही में वह अपने पिता के साथ गणपति को लेने गए थे।

उन्होंने अपने घर में गणपति की एक बहुत ही सुंदर मूर्ति स्थापित की थी और इतने दिनों तक वह फैमिली के साथ गणपति की पूजा भी कर रहे थे।

हाल ही में विवेक ने बप्पा को विदाई दी। उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

शुक्रवार को उन्होंने अपने माता-पिता, पत्नी और बच्चों के साथ गणपति की आरती की और उन्हें विदाई दी।

विवेक की गणपति की पूजा करते हुए तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं।

इस इवेंट में उनके पिता सुरेश ओबेरॉय भी मौजूद थे। गणेश चतुर्थी 10 दिनों तक चलने वाला त्योहार है जो भगवान गणेश के जन्म का प्रतीक है।

Smita Sharma