कोरोना संकट के बुरे दौर के बीच अब विवेक ओबेरॉय ने खोला दिल, जरूरतमंदों को अपने हाथों से बांटा राशन
5/13/2021 10:58:33 AM

मुंबई. देश में जब भी कोई संकट आता है तो बॉलीवुड इंडस्ट्री लोगों के लिए मददगार साबित होती है। इन दिनों कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच बॉलीवुड स्टार्स बढ़चढ़ कर कोरोना पीड़ित और जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं। वहीं अब मशहूर एक्टर विवेक ओबेरॉय भी इस संकट के समय अपनी नेकदिली को लेकर चर्चा में आ गए हैं। बीते बुधवार एक्टर ने जरूरतमंदो को राशन बांटा, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं और फैंर विवेक की खूब सराहना कर रहे हैं।
विवेक ओबेरॉय ने जुहू पुलिस स्टेशन के परिसर में इकट्ठा हुए जरूरतमंदों को अपने हाथ से राशन बांटा, जिसमें दाल, चावल, आटा, शक्कर, चायपत्ती, बिस्किट जैसी तमाम चीजें शामिल थीं।
इस दौरान एक्टर ने जरूरतमंदों से उनका हाल-चाल जानने की भी कोशिश की।
बता दें, लोगों में अनाज बांटने का आयोजन एक गैर-सरकारी संगठन की तरफ से किया गया था।
अनाज वितरण के बाद ओबेरॉय ने किसी भी तरह की कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया और कहा कि वह इस संबंध में कुछ नहीं कहना चाहते।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

अमेरिका को चीन के साथ संभावित टकराव के लिए तैयार रहना चाहिए : पेंटागन

Vastu Tips: घर में धन की देवी मां लक्ष्मी की रखी ऐसी प्रतिमा तो छा जाएगी गरीबी!

Adishakti Peeth Lehda Devi temple: आदिशक्ति पीठ लेहड़ा देवी मंदिर में उमड़ा जन सैलाब

चीन ने यूक्रेन जंग से झाड़ा पल्ला, राष्ट्रपति जिनपिंग के रूस दौरे का बताया असली कारण