ऐश्वर्या रॉय के प्यार में पागल थे विवेक ओबरॉय, सलमान खान से ले बैठे थे पंगा, विवादों से दूर अब जी रहे हैं ऐसी लाइफ

9/3/2020 12:52:49 PM

मुंबई. एक्टर विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड में अपनी अच्छी पहचान बना चुके हैं। आज विवेक  का बर्थडे है। एक्टर आज अपना 40वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। विवेक का बर्थडे  3 सितबंर 1976 को हुआ। विवेक ने अपने करियर के शुरुआती दौर में एक से बढ़कर एक फिल्में की और लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई। एक्टर की जिंदगी का सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें.....


विवेक ने अपने करियर की शुरूआत साल 2002 में फिल्म 'मूवी' से की थी। रामगोपाल वर्मा ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। विवेक के पिता सुरेश ओबेरॉय भी अपने समय के लाजवाब एक्टर रहे हैं। इसलिए विवेक में एक्टिंग की खूबी पहले से ही थी। विवेक को पहली फिल्म के लिए  बेस्ट स्पोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। इसके बाद विवेक को साथिया, मस्ती, युवा, शूटआउट एट लोखंडवाला जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय के चलते काफी वाहवाही मिली। विवेक उस समय लंदन में थे जब उनके एक्टिंग के हुनर को पंख लगे। न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर ने पाया कि विवेक बहुत अच्छी एक्टिंग करते हैं। इसके बाद वह उन्हें एक्टिंग की ट्रेनिंग देने के लिए न्यूयॉर्क ले गए। विवेक को पांच बार फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। इतना ही नहीं फिल्म 'साथिया' के लिए विवेक को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था। फिल्म 'क्रिश' में निगेटिव रोल के लिए भी ‌उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिल चुका है।


विवेक ओबेरॉय का फिल्मी करियर अच्छा चल रहा था। इसी दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया जिससे उनके करियर पर सीधा असर पड़ा। फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर ऐश्वर्या और सलमान की मुलाकात हुई। साल 1999-2001 से लेकर इन दोनों ने एक दूसरे को डेट किया लेकिन बाद में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया इसी बीच विवेक ओबरॉय और ऐश्वर्या राय की नजदीकियां बढ़ीं। ऐश्वर्या पहले से ही सलमान के प्यार में दुखी थीं और ऐसे समय में विवेक, ऐश्वर्या का सहारा बने। दोनों ने 'क्यों हो गया न' फिल्म में साथ काम किया लेकिन ऐश्वर्या को संभालने के चक्कर में विवेक ने अपना ही करियर बर्बाद कर लिया। हालांकि ऐश्वर्या ने कभी भी खुलकर इस बात को नहीं स्वीकार किया कि वो विवेक के साथ रिलेशनशिप में थीं।


ऐश्वर्या के साथ-साथ विवेक के हाथों से कई फिल्मों के ऑफर भी निकल गए। इंडस्ट्री में सलमान खान एक बड़े स्टार थे जबकि विवेक ने अपना करियर शुरू ही किया था। सलमान से पंगे की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें कोई अपनी फिल्म में नहीं लेना चाहता था। इस घटना के बाद विवेक का करियर उस ऊंचाई तक नहीं पहुंच पाया। विवेक ने 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी' की बायोपिक से अपनी किस्मत दोबारा आजमाने की कोशिश की वह काफी हद तक सफल भी हुए। विवेक देश के प्रति अपने लगाव को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं।

अब वह विवादों से दूर ही रहते हैं। ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद विवेक को गहरा सदमा लगा था। उनके पिता सुरेश ओबेरॉय से देखा नहीं गया और उन्होंने विवेक की शादी कर्नाटक के मंत्री की बेटी प्रियंका अल्वा से करा दी। अब विवेक का एक बेटा 'विवान वीर ओबरॉय' और एक बेटी 'अमेया निर्वाना ओबरॉय' है।

Smita Sharma