कोरोना वैक्सीन लगवाने के एक दिन बाद तमिल एक्टर विवेक को आया हार्ट अटैक, ICU में भर्ती

4/16/2021 5:26:38 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. तमिल एक्टर विवेक के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। हाल ही में एक्टर को हार्ट अटैक आया है, जिसके बाद उन्हें जल्द ही अस्पताल में एडमिट भर्ती किया गया है। अस्पताल में विवेक ICU में एडमिट हैं और डॉक्टर्स की निगरानी में हैं।


बता दें, विवेक को यह हार्ट अटैक कोरोना वैक्सीन लगवाने के एक दिन बाद आया है। कल यानि 15 अप्रैल को विवेक ने सरकारी हॉस्पिटल में कोरोना वैक्सीन का इंजेक्शन लगवाया था। साथ ही लोगों से भी अपील की थी कि वो भी इसे जरूर लगवाएं। हालांकि, डॉक्टर्स और विवेक के परिवार वालों ने कंफर्म किया कि वैक्सीन के बाद विवेक ठीक थे। हार्ट अटैक का वैक्सीनेशन से कोई लेना देना नहीं है। 


विवेक के PRO निखिल मुरुगन बताया कि सुबह अपने परिवार के साथ नॉर्मली तरीके से बातचीत कर रहे थे। तभी अचानक उन्हें चक्कर आ गया। बेहोश होते ही परिवार वालों ने एक्टर को वडापलानी के SIMS अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के बाद अब उन्हें होश आ गया है। 


काम की बात करें तो विवेक तमिल सिनेमा के जाने माने एक्टर हैं। उन्होंने तमिल की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। एक्टर को आखिरी बार Dharala Prabhu फिल्म में देखा गया था। इसी फिल्म के हिंदी रीमेक विकी डोनर में आयुष्मान खुराना ने काम किया था ।

Content Writer

suman prajapati