Pics:एक बार फिर सात जन्मों के साथी बने दिव्यांका-विवेक,नथ..मांग टीका..लाल जोड़े में बेहद प्यारी दुल्हनिया बनीं एक्ट्रेस

12/25/2023 12:26:39 PM

मुंबई: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी की दुनिया में फैंस के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर एक-दूजे संग प्यार भरी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इन दिनों  विवेक 'झलक दिखला जा 11' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं।हाल ही में  शो में वेडिंग स्पेशल एपिसोड हुआ जिसमें विवेक को सरप्राइज देने के लिए दिव्यांका अपनी शादी का जोड़ा पहनकर स्टेज पर पहुंची थी।  कपल ने एक बार फिर ‘झलक दिखलाजा’ के मंच पर सात फेरे लेकर शादी की।

 दूसरी बार शादी करने के लिए दिव्यांका ने अपना वेडिंग लहंगा पहना था। लाल जोड़े में एक्ट्रेस बहुत ही सुंदर लग रही थी।इस दौरान की तस्वीरें विवेक ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए विवेक दहिया ने लिखा- 'दिलवाले दुल्हनिया ले जा चुके मगर फिर एक बार ले जायेंगे..' साथ ही उन्होंने एक दिल वाली इमोजी भी बनाई।आइए डालते हैं तस्वीरों पर एक नजर...


बता दें कि विवेक और दिव्यांका की टीवी शो ‘ये हैं मोहब्बतें.. के सेट पर हुई थी। कपल ने 8 जुलाई 2016 में शादी रचाई थी। 

Content Writer

Smita Sharma