पत्नी दिव्यांका को घर छोड़ फैमिली संग दुबई पहुंचे विवेक दहिया, अबू धाबी मंदिर के किए दर्शन

4/6/2024 3:33:43 PM


मुंबई: एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के पति और डांस रियालिटी शो झलक दिखला जा 11 फेम विवेक दहिया इन दिनों अपनी फैमिली संग टाइम बिता रहे हैं। विवेक इस समय अपने परिवार के साथ दुबई में वेकेशन एंजाॅय कर रहे हैं हालांकि उनके इस वेकेशन में पत्नी दिव्यांका साथ नहीं हैं।

दरअसल, दिव्यांका की हाल ही में सर्जरी हुई है। ऐसे में वह घर पर रेस्ट कर रही हैं। दुबई पहुंचे विवेक ने अबू धाबी में बने पहले मंदिर BAPS के दर्शन किए हैं।

इस दौरान की तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर शेयर की हैं। इतना ही नहीं विवेक ने ब्लाॅग भी बनाया है।

विवेक इस दौरान भगवा कलर की शर्त के साथ व्हाइट पेंट पहने नजर आए। एक्टर ने व्लॉग में मंदिर की भी झलक दिखाई है। मंदिर के अलावा विवेक अबू धाबी की सबसे बड़ी मस्जिद की झलक भी फैंस को साथ शेयर की और बताया को वो यहां दिव्यांका के साथ आए थे।


 

Content Writer

Smita Sharma