एयरपोर्ट पर पत्नी दिव्यांका को see off करने पहुंचे विवेक दाहिया,  केपटाउन के लिए रवाना होते पति के गले लग रोने लगीं एक्ट्रेस

5/8/2021 11:48:30 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी रिऐलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' में हिस्सा लेने वाले स्टार्स गुरूवार रात मुंबई एयरपोर्ट पर केपटाउन रवाना होने के लिए नजर आए। इस दौरान हिस्सा लेने जा रहे सेलेब्स के पार्टनर उन्हें एयरपोर्ट पर सी-ऑफ करने आए और उन्हें विदा करते हुए काफी भावुक दिखाई दिए। इस बीच टीवी एक्टर विवेक दहिया भी अपनी पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी को एयरपोर्ट पर सी-ऑफ करने पहुंचे। इस दौरान कपल काफी इमोशनल नजर आया  और उनकी ये तस्वीरें मीडिया के कैमरे में भी कैद हो गईं। जो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

 

केपटाउन रवाना होने से पहले दोनों एक-दूसरे को समझाते हुए इमोशनल हो गए और दिव्यांका अपने पति के गले लग रोने लग गईं।

वहीं विवेक इस दौरान अपनी पति की आंखों से आंसू पोछते भी नजर आए।

एक दूसरे से जुदा होने की कपल की ये तस्वीरें फैंस का खूब ध्यान खींच रही हैं और बेस्ट कपल गोल्स भी दे रही हैं।

 


बता दें कि इस बार शो 'खतरों के ख‍िलाड़ी 11' में राहुल वैद्य सबसे महंगे कंटेस्टेंट हैं। राहुल वैद्य के अलावा इस शो में अर्जुन बिजलानी, अनुष्का सेन, दिव्यांका त्रिपाठी, वरुण सूद, सना मकबुल, अभिनव शुक्ला, निक्की तम्बोली भी नजर आएंगे। सभी कंटेस्टेंट अपनी आंखों में बड़े सपने लेकर उन्हें पूरा करने के लिए खतरों को मोल लेने शो में पहुंचे हैं।

 

Content Writer

suman prajapati