डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने पत्नी पल्लवी जोशी को किया बर्थडे विश, बोले- ''दुनिया की सबसे सफल महिला प्रोड्यूसर को जन्मदिन की शुभकामनाएं''

4/4/2022 4:42:12 PM

मुंबई. डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की पत्नी पल्लवी जोशी आज अपना 53वां बर्थडे विश किया है। पल्लवी जोशी को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही है। विवेक अग्निहोत्री ने भी पत्नी पल्लवी को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। विवेक ने पल्लवी के साथ प्यारी तस्वीर शेयर कर खास बात लिखी है। 


तस्वीर में विवेक ब्लैक पैंट सूट में नजर आ रही है। वहीं पल्लवी ऑफ व्हाइट कुर्ते में दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप किया हुआ है और बालों को खुला छोड़ा हुआ है। बर्थडे विश करते हुए विवेक ने लिखा- दुनिया की सबसे सफल महिला प्रोड्यूसर को जन्मदिन की शुभकामनाएं। फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं और एक्ट्रेस को बर्थडे विश कर रहे हैं।


बता दें विवेक और पल्लवी की मुलाकात एक एक कॉन्सर्ट के दौरान हुई थी। पहली मुकालात के बाद दोनों की दोस्ती हो गई और फिर धीरे-धीरे विवेक और पल्लवी के बीच बातें शुरू हुई। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को समझने लगे और कब उनकी ये दोस्ती प्यार में बदल गई उनको पता भी नहीं चला। लगभग तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 28 जून 1997 में शादी कर ली। कपल की एक बेटी और एक बेटा है।

Content Writer

Parminder Kaur