''रिया तो सिर्फ मोहरा है, एक स्टार ने दी थी सुशांत का करियर खत्म करने की धमकी'' विवेक अग्निहोत्री का खुलासा

8/31/2020 3:47:54 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 3 महीने पूरे होने को है, लेकिन अभी तक उनके असली गुनाहगार का पता नहीं चल पाया है। सुशांत की मौत के बाद एक दूसरे पर आरोपों का सिलसिला यूं ही बर्करार है। आए दिन केस में नए खुलासे सामने आते हैं। अब हाल ही में फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री सुशांत को लेकर दावे के साथ अपनी बात सामने रखी है और कहा कि सुशांत को उनका करियर बर्बाद करने की धमकी दी गई थी।


 सामने आए हैं और उन्होंने कहा है कि रिया चक्रवर्ती केवल मोहरा हैं और मुंबई पुलिस वह महाराष्ट्र सरकार इस केस में कुछ बेहद पावरफुल लोगों को बचाने का काम कर रही है। विवेक अग्निहोत्री ने यह आरोप अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके लगाए हैं।


विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट करते हुए दावे के साथ लिखा, 'एक बार एक फार्म हाउस में सुशांत सिंह राजपूत के साथ एक एक्टर की बहस हुई थी जिसे एक स्टार ने लॉन्च किया था। इसके बाद उस स्टार ने गुस्से में सुशांत का करियर खत्म करने की धमकी दी थी, जैसे उन्होंने दूसरे लोगों का कर दिया। रिया केवल एक मोहरा हैं। मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार कुछ बेहद पावरफुल लोगों को बचा रहे हैं।' हालांकि इस ट्वीट में विवेक ने उस स्टार का नाम नहीं लिया है। 


इससे पहले विवेक ने बॉलीवुड में ड्रग्स के उपयोग पर भी अपने बात सामने रखी था और कहा था कि पिछले 10 सालों से बॉलीवुड में ड्रग्स का इस्तेमाल आम सा हो गया है।

 

suman prajapati