महिला पर पेशाब करने वाला यात्री मिश्रा नहीं खान होता तो! भड़के विवेक अग्निहोत्री बोले-''नियम सबके लिए बराबर''

1/7/2023 4:40:10 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एयर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में नशे में धुत एक यात्री के बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने का मामला अभी सुर्खियों में है।दरअसल, 26 नवंबर को न्यू यॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में शराब के नशे में धुत शंकर मिश्रा नाम के एक व्यक्ति ने महिला पर पेशाब कर दिया था और उसे बिना किसी कार्रवाई के जाने दिया गया। हालांकि, जब यह विवाद बढ़ा तो शनिवार सुबह शंकर मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया।  मामले में शंकर मिश्रा की गिरफ्तारी से कुछ समय पहले विवेक अग्निहोत्री ने एक ट्वीट किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

 

विवेक अग्निहोत्री ने शुक्रवार को एक पत्रकार के एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी, जिन्होंने सोचा था कि मीडिया की प्रतिक्रिया क्या होती अगर एयर इंडिया का यात्री मुस्लिम होता और 'मिश्रा' के बजाय 'उनका नाम खान' होता। उसके ट्वीट का जवाब देते हुए विवेक अग्निहोत्री ने लिखा, 'नियम सबके लिए एक बराबर है। चाहे वह अरफा हो या राजदीप। यह मीडिया ही है जो सबके लिए भेदभाव करती है। मैं पूरे यकीन के साथ कह सकता हूं कि अगर यह कोई खान होता, तो आप (मीडिया) उसे विक्टिम बुलाती। प्लीज सोचिये और तब अपने विचारों को व्यक्त करिये।'

PunjabKesari

 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, शंकर मिश्रा को दिल्ली के संजय नगर एरिया से गिरफ्तार किया है। यहां वह अपनी बहन के साथ रह रहा था। इतना ही नहीं, शंकर मिश्रा को उनकी कंपनी वेल्स फार्गो (Wells Fargo) से भी बर्खास्त कर दिया गया है।
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News