दिल्ली मेट्रो में अश्लीलता रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने उठाया कदम, भड़के विवेक अग्निहोत्री ने फैसले को बताया 'बेवकूफी भरा'
5/16/2023 12:51:12 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. दिल्ली मेट्रो से पिछले दिनों में कई आपत्तिजनक और अश्लील हरकतों के वीडियो सामने आए थे, जिस पर लोगों ने खूब आपत्ति जताई थी। मेट्रो में अश्लील हरकतें करने वालों पर नकेल कसने के लिए दिल्ली पुलिस कड़ा कदम उठाया है। मेट्रो में आपत्तिजनक व्यवहार को रोकने के लिए हर डिब्बे के अंदर पुलिस लगातार गश्त करेगी। वहीं, पुलिस अधिकारियों के इस फैसले पर अब बॉलीवुड डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की प्रतिक्रिया सामने आई है।
निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में दिल्ली मेट्रो में पैट्रोलिंग के नए नियम पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस फैसले की इस फोटो शेयर कर लिखा-"यह बहुत बेवकूफी भरा है।"
This is so so so stupid. pic.twitter.com/o1n4xUuxrX
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) May 15, 2023
बता दें कि यह फैसला लगभग एक सप्ताह पहले दिल्ली मेट्रो के वीडियो की एक सीरीज के ऑनलाइन सामने आने के बाद लिया गया था। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक आदमी को मेट्रो कोच के अंदर हस्तमैथुन करते देखा गया था। इस घटना के सामने आने के बाद अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही मेट्रो के डिब्बों में वर्दी और सादे दोनों तरह के कपड़ों में 100 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।