ट्विटर द्वारा भारत के नक्शे को गलत ढंग से दिखाने पर खोला डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का खून, क़ानून मंत्रालय पर उठाए सवाल

6/29/2021 7:47:30 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ट्विटर द्वारा भारत के नक्शे को ग़लत ढंग से दिखाये जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया है और क़ानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को भी पूछा कि आप इस पर क्या कार्रवाई कर रहे हैं। 

PunjabKesari

 

विवेक ने अपने ट्वीट में ट्विटर द्वारा दिखाया गया नक्शा पोस्ट किया, जिसमें भारत का नक्शा दिखाया गया था। विवेक ने इसके साथ लिखा- प्रिय रविशंकर प्रसाद जी, ट्विटर कश्मीर के बिना नक्शे का इस्तेमाल करके भारत की संप्रभुता को चुनौती दे रहा है और मज़ाक बना रहा है। यह देखकर मेरा ख़ून खौल जाता है। मैं जानना चाहता हूं कि इस बारे में आपका मंत्रालय क्या करने जा रहा है? 


विवेक का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है और यूजर्स कमेंट कर इस पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ट्विटर की इस गलती पर विवेक के साथ कई यूजर ने भी अपना गुस्सा ज़ाहिर किया और कार्रवाई की मांग की है। 
बता दें, विवेक  रंजन अग्निहोत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं देश के मुद्दों पर टिप्पणी करते रहते हैं।  
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News