बिग बॉस 15 फेम विशाल कोटियन का पिता को खास बर्थडे सरप्राइज, गिफ्ट की 15 लाख की लग्जरी कार

4/3/2022 2:04:34 PM

मुंबई: विवादित रियालिटी शो 'बिग बाॅस 15' फेम विशाल कोटियन ने हाल ही में  एक लग्जरी कार खरीदी। खास बात ये है कि इसे उन्होंने अपने पिता को गिफ्ट किया है। विशाल ने इस गुड़ी पड़वा में अपने पिता को एक नई कार गिफ्ट की है, जिसकी कीमत 15 लाख रुपए है।

कोटियन के लिए यह डबल सेलिब्रेशन जैसा है, क्योंकि यह न केवल गुड़ी पड़वा सेलिब्रेशन था बल्कि उनके द्वारा पिता को दिया गया जन्मदिन गिफ्ट भी है। 

बिग बॉस 15 के घर में रहने के दौरान विशाल कोटियन को अक्सर अपने पिता के बारे में बात करते देखा गया था। तब उन्होंने अपनी इच्छा के बारे में बताया था कि वह किसी दिन अपने पिता को एक कार देना चाहेंगे और आज वो सपना सच हो गया है।

विशाल अपने पिता के बेहद करीब हैं। सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ तस्वीरें शेयर करने से लेकर बिग बॉस के घर में उनका पत्र पढ़ने तक, विशाल अपने माता-पिता के साथ स्ट्रांग बंधन को व्यक्त करने से कभी नहीं कतराए हैं। 

 

काम की बात करें तो विशाल आखिरी बार बिग बाॅस 15 में नजर आए थे। बिग बॉस-15 में आने के बाद विशाल कोटियन ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, इस सीजन में वो पहले ऐसे सेलेब थे जो खुलकर साम-दाम दंड-भेद का इस्तेमाल करते थे। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो वह जल्द ही एक मराठी फिल्म में दिखेंगे। 


 

Content Writer

Smita Sharma