विदेशी कुड़ी ने खुद को बताया टीवी एक्टर की गर्लफ्रेंड, पोस्ट किया बैडरूम वीडियो

8/30/2017 4:50:09 PM

मुंबई: टीवी शो 'द्वारिकाधीश- भगवाम श्री कृष्णा' में श्रीकृष्ण का रोल प्ले करने वाले विशाल करवाल सुर्खियों में आ गए है। इस बार कारण उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा है। 

एक इंडोनेशियन मॉडल ने दावा किया है कि वो उनके साथ रिलेशनशिप में है। इस मॉडल का नाम गेब्बी वेस्ता है जिसने हाल ही में विशाल का एक बैडरूम वीडियो पोस्ट कर उनकी गर्लफ्रेंड होने की सोशल मीडिया पर अनाउंसमेंट की है।

 
इसमें गेब्बी उन्हें बेड टी देतीं हैं वहीं विशाल बिस्तर में सेमी न्यूड होकर लेटे दिख रहे हैं। हालांकि वीडियो में सिर्फ गेब्बी की आवाज आ रही है जबकि उनका चेहरा नहीं दिखा है। 


 
इस वीडियो में को शेयर करते हुए गेब्बी ने वहीं की भाषा में एक बड़ा सा स्टेटस भी लिखा है। जिसमें उन्होंने विशाल और अपने बारे में बात की है।(हालांकि इस वीडियो की प्रमाणिकता का दावा नहीं है)


इस मामले में गर्लफ्रैंड की खबरों पर विशाल का कहना है, पिछले वीक में इंडोनेशिया में था और जब मैं इंडिया वापस आया तो मुझे ये खबर सुनने को मिली। मेरे इंडोनेशियन फ्रेंड ने मुझे ये बात बताई और कहा कि उस लड़की ने मेरी फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। उसका कहना है कि वो मेरे साथ रिलेशनशिप में है। 

 उसके मुताबिक हम सिंगापुर में मिले थे और 2 साल से एक-दूसरे को जानते हैं। सच तो यह है कि मैं कभी सिंगापुर गया ही नहीं। आप मेरा पासपोर्ट चैक कर सकते हैं और ना ही मैं इस लड़की से कभी मिला हूं।